फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   meghalaya : Navy team reached to save miners trapped in mine

मेघालय : खदान में फंसे श्रमिकों को बचाने पहुंची नौसेना की टीम, आज से बचाव कार्य शुरू

Sun, 30 Dec 2018 04:57 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 30 Dec 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
meghalaya : Navy team reached to save miners trapped in mine

कई दिक्कतों व देरी के बाद दो बचाव टीम शनिवार सुबह मेघालय पहुंच गईं। इनमें नौसेना के अलावा ओडिशा फायर सर्विसेज के विशेषज्ञ शामिल हैं। शनिवार को टीम ने ईस्ट जयंतिया हिल्स स्थित उस कोयला खदान का दौरा किया, जहां बीते 13 दिसंबर से 15 मजदूर भीतर फंसे हैं। पूरे दिन खदान से पानी निकालने के लिए उच्च क्षमता वाले पंप लगाए गए। अब रविवार सुबह से बचाव कार्य शुरू होने की उम्मीद है।


loader

बचाव कार्य का जिम्मा संभालने वाले एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नौसेना की एक तीन सदस्यीय टीम ने शनिवार को मौके का दौरा किया। उन्होंने एनडीआरएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की और वे रविवार से काम शुरू करेंगे। खदान के भीतर जलस्तर अब तक जस का तस है। खदान में फंसे मजदूरों को बचाने में विशेषज्ञ अमृतसर के गोताखोर जसवंत सिंह गिल ने भी मौके का दौरा किया। ओडिशा फायर सर्विसेज की टीम ने खदान से पानी निकालने के लिए वहां उच्च क्षमता वाले पंप लगा दिए हैं।

ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक सिलवेस्ट नांगटेंगर ने बताया कि तमाम टीमें मिल कर काम कर रही हैं। भीतर फंसे मजदूरों को बचाना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। ध्यान रहे कि 14 दिसंबर से ही बचाव अभियान शुरू होने के बावजूद अब तक उन मजदूरों का कोई पता नहीं चल सका है। राज्य प्रशासन की ओर से तालमेल नहीं होने की वजह से ओडिशा से आने वाली टीम को गुवाहाटी से मौके पर पहुंचने में काफी देरी हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed