{"_id":"6147faf5be0cf307a966fdce","slug":"meeting-with-vp-kamala-harris-apple-chief-tim-cook-also-on-cards-during-pm-modi-us-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा: पीएम मोदी का 22 सितंबर से अमेरिका दौरा, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, एप्पल सीइओ समेत कई दिग्गजों से मिलने का प्लान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यात्रा: पीएम मोदी का 22 सितंबर से अमेरिका दौरा, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, एप्पल सीइओ समेत कई दिग्गजों से मिलने का प्लान
Mon, 20 Sep 2021 08:55 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 20 Sep 2021 08:55 AM IST
सार
पीएम मोदी सात साल में आठवीं बार अमेरिका जा रहे हैं। पीएम मोदी के आगमन पर राष्ट्रपति बाइडन ने खुशी का इजहार किया है। 25 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं। 23 सितंबर को वॉशिंगटन डीसी में पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन की अहम मुलाकात होगी। इसी साल जनवरी में बाइडन के सत्ता संभालने के बाद यह पहला मौका होगा जब पीएम अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी अमेरिका के प्रमुख सीईओ से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, नेताओं और सीइओ से मिलने के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, लेकिन सामाचार एजेंसी को मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 23 सितंबर को राष्ट्रपति बाइडन के साथ डिनर करेंगे।
विज्ञापन
क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे पीएम
अमेरिका में क्वाड देशों की बैठक में भी पीएम मोदी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में भारत, अमेरिका के अलावा, ऑस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। जहां पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा, ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से भी मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। क्वाड बैठक में अफगानिस्तान में तालिबानी राज और दुनियाभर में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर बैठक होने की संभावना है। पीएम अगले दिन यानी 24 सितंबर की रात वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो जाएंगे और 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन