फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting with VP Kamala Harris Apple chief Tim Cook also on cards during PM Modi US visit

यात्रा: पीएम मोदी का 22 सितंबर से अमेरिका दौरा, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, एप्पल सीइओ समेत कई दिग्गजों से मिलने का प्लान

Mon, 20 Sep 2021 08:55 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 20 Sep 2021 08:55 AM IST
सार

पीएम मोदी सात साल में आठवीं बार अमेरिका जा रहे हैं। पीएम मोदी के आगमन पर राष्ट्रपति बाइडन ने खुशी का इजहार किया है। 25 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी जा सकते हैं।  

विज्ञापन
Meeting with VP Kamala Harris Apple chief Tim Cook also on cards during PM Modi US visit
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं। 23 सितंबर को वॉशिंगटन डीसी में पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन की अहम मुलाकात होगी। इसी साल जनवरी में बाइडन के सत्ता संभालने के बाद यह पहला मौका होगा जब पीएम अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी अमेरिका के प्रमुख सीईओ से भी मिलेंगे। 

विज्ञापन


हालांकि, नेताओं और सीइओ से मिलने के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, लेकिन सामाचार एजेंसी को मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 23 सितंबर को राष्ट्रपति बाइडन के साथ डिनर करेंगे।
विज्ञापन


क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे पीएम 
अमेरिका में क्वाड देशों की बैठक में भी पीएम मोदी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में भारत, अमेरिका के अलावा, ऑस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। जहां पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा, ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से भी मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। क्वाड बैठक में अफगानिस्तान में तालिबानी राज और दुनियाभर में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर बैठक होने की संभावना है। पीएम अगले दिन यानी 24 सितंबर की रात वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो जाएंगे और 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed