फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Measles in Mumbai five-month-old baby succumbs to measles toll rises to nine

Measles in Mumbai: खसरा से पांच महीने के मासूम की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर नौ पहुंची

Fri, 16 Dec 2022 09:25 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 16 Dec 2022 09:25 PM IST
सार

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि शहर में तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे खसरा के मामलों की संख्या बढ़कर 475 पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को शहर में पांच मौतें भी हुई हैं, हालांकि अभी खसरा संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। 
 

विज्ञापन
Measles in Mumbai five-month-old baby succumbs to measles toll rises to nine
measles - फोटो : pixabay

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खसरा संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। खसरा से एक और मासूम की मौत हो गई। गोवंडी में शुक्रवार को पांच महीने के बच्चे की खसरा से मौत होने की पुष्टि हुई। इससे मुंबई में खसरा संक्रमण से मौतों की संख्या नौ पहुंच गई।

विज्ञापन


बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि शहर में तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे खसरा के मामलों की संख्या बढ़कर 475 पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को शहर में पांच मौतें भी हुई हैं, हालांकि अभी खसरा संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन


13 दिसंबर को हुई थी बच्चे की मौत
अधिकारियों ने बताया कि पांच माह के बच्चे की 13 दिसंबर को गोवंडी इलाके में मौत हुई थी। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में खसरा से मौत की पुष्टि हुई। बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को 37 बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया और 26 को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में नौ माह से पांच वर्ष आयु वर्ग के कुल 2,57,525 बच्चों में से 48,093 बच्चों को खसरा-रूबेला (MR) का विशेष टीका दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 दिसंबर को महाराष्ट्र में खसरा के मामलों की संख्या 1,050 थी, जबकि मरने वालों की संख्या 20 थी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 15 दिसंबर से एक विशेष अभियान के तहत नौ महीने से पांच वर्ष तक के बच्चों को 28 दिनों के अंतराल में एमआर वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed