{"_id":"6b06da3daf5ce00da70c062b","slug":"mea-responds-to-chinese-satellite-reports-ahead-of-pulwama-attack-shares-updates-on-lac-talks-and-russia-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी सैटेलाइट पर सवाल: सरकार बोली- हर गतिविधि पर हमारी नजर, सुरक्षा के लिए उठा रहे जरूरी कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीनी सैटेलाइट पर सवाल: सरकार बोली- हर गतिविधि पर हमारी नजर, सुरक्षा के लिए उठा रहे जरूरी कदम
Wed, 25 Nov 2026 06:23 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 25 Nov 2026 06:23 PM IST
सार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने चीनी सैटेलाइट निगरानी की रिपोर्टों पर कहा कि भारत सभी गतिविधियों पर नजर रखता है और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाता है। उन्होंने पूर्वी क्षेत्र में भारत-चीन सैन्य कमांडरों की बैठक, विदेश मंत्री की रूसी समकक्ष से फोन पर हुई बातचीत और जन्मस्थान में गड़बड़ी के चलते सौरव दास को जारी किए गए पासपोर्ट नोटिस की भी जानकारी दी। उन्होंने और क्या-क्या कहा? जानिए...
विज्ञापन
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने चीन की ओर से कथित तौर पर सैटेलाइट से निगरानी किए जाने संबंधी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने भी इस मुद्दे पर कई खबरें देखी हैं और भारत सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपनी तरफ से सभी आवश्यक कदम उठाता है। दरअसल, उनसे पहलगाम हमले से पहले चीनी सैटेलाइट से निगरानी किए जाने से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे।
सुरक्षा गतिविधियों पर भारत की पैनी नजर: जायसवाल
रणधीर जायसवाल ने साफ-साफ कहा कि भारत ऐसी सभी घटनाओं और गतिविधियों पर लगातार नजर रखता है। उन्होंने कहा, 'हमने भी इस विषय पर कई रिपोर्टें देखी हैं। मैं आपको बताना चाहूंगा कि हम ऐसी सभी घटनाओं और गतिविधियों पर निगरानी रखते हैं और सुरक्षा के नजरिए से हमारी ओर से जो भी कदम जरूरी होते हैं, उन्हें उठाते हैं।'
एलएसी और सीमा प्रबंधन पर सैन्य वार्ता जारी: जायसवाल
भारत और चीन के बीच चल रही बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देश कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर संवाद जारी रखे हुए हैं। हाल ही में दोनों पक्षों के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों ने पूर्वी क्षेत्र में बैठक की। इस बैठक में सीमा के बेहतर प्रबंधन और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया। जायसवाल ने कहा कि इन वार्ताओं का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
रूस के साथ द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर संवाद
रणधीर जायसवाल ने भारत और रूस के बीच हालिया कूटनीतिक संपर्कों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने रूसी समकक्ष के साथ फोन पर बातचीत की है। पिछले कुछ हफ्तों में रूसी पक्ष के साथ कई स्तरों पर संवाद हुआ है। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ मौजूदा वैश्विक परिदृश्य, बहुपक्षीय व क्षेत्रीय मामलों और दुनिया में चल रहे संघर्षों पर अपने विचार साझा किए।
सौरव दास को पासपोर्ट मामले में कारण बताओ नोटिस
इसके अलावा, रणधीर जायसवाल ने सौरव दास मामले में भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट आवेदन के लिए आवेदक को सही जानकारी देना अनिवार्य है। यदि किसी भी स्तर पर तथ्यों को छिपाने या गड़बड़ी की बात सामने आती है, तो आवेदक को स्पष्टीकरण मांगने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है।
उन्होंने बताया कि संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 23 नवंबर 2026 को सौरव दास को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे उनके जन्मस्थान के संबंध में सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है और जवाब दाखिल करने तक पासपोर्ट का उपयोग न करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ: भारत समेत छह देशों से 25% शुल्क वसूलेगा अमेरिका; चीन पर 20% अतिरिक्त ड्यूटी लगेगी, जानिए सबकुछ
शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी पर भारत का रुख
वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि शेख हसीना के यात्रा दस्तावेज पर स्वेच्छा से बांग्लादेश लौटने की इच्छा, ढाका के प्रत्यर्पण अनुरोध से अलग विषय है। प्रत्यर्पण की मांग पर स्थापित प्रक्रियाओं के तहत विचार जारी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हसीना 16 दिसंबर को विजय दिवस के मौके पर ढाका लौटने की तैयारी में हैं, लेकिन बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि वह केवल प्रत्यर्पण के जरिए ही लौट सकती हैं। जायसवाल ने बांग्लादेश के नरैल और पबना सहित अन्य इलाकों में हिंदुओं पर हमलों की खबरों पर चिंता जताई और बांग्लादेश सरकार से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने को कहा।
एस. जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की बातचीत
विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें द्विपक्षीय एजेंडे के साथ-साथ बहुपक्षीय, क्षेत्रीय मुद्दों और जारी संघर्षों पर विचार-विमर्श किया गया। रणधीर जायसवाल ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में दोनों पक्षों के बीच कई संवाद हुए हैं। इससे पहले सोमवार को हुई बातचीत में हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा हुई थी, जबकि 9 नवंबर की बातचीत यूक्रेन संघर्ष और कूटनीतिक पहलों पर केंद्रित थी।