{"_id":"5c4dcfb3bdec224c7f23c0ab","slug":"mdmk-workers-protest-against-pm-narendra-modi-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएमके कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर किया पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एमडीएमके कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर किया पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन
Sun, 27 Jan 2019 09:05 PM IST
आसिम खान
भाषा, मदुरै
भाषा, मदुरै
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 27 Jan 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
एमडीएमके के प्रमुख वाइको के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया और उन पर तमिलनाडु के हितों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का शिलान्यास करने के लिए आए थे। पुलिस ने बताया कि 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले, जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे एमडीएमके कार्यकर्ताओं को मौके से हटने को कहा तो पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने काले रंग के गुब्बारे उड़ाने के अलावा मोदी विरोधी नारे लगाए और उन पर कावेरी एवं अन्य मुद्दों पर तमिलनाडु के हितों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन और हिरासत की कार्रवाई के करीब 30 मिनट बाद प्रधानमंत्री यहां हवाई अड्डे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने यहां पास में ही एम्स का शिलान्यास किया। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित भी किया। इस बीच, एमडीएमके कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के जवाब में भाजपा युवा मोर्चा के समर्थकों ने कटाक्ष के तौर पर ‘‘वाइको का स्वागत’’ वाले पोस्टर दिखाए।
विज्ञापन