फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maternal Mortality Ratio down in India drops to 97 deaths

Maternal Mortality Ratio: भारत में मातृ मृत्यु दर में गिरावट जारी, पहली बार 100 के नीचे गया आंकड़ा

Tue, 29 Nov 2022 11:06 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 29 Nov 2022 11:06 PM IST
सार

असम में एक लाख महिलाओं में से प्रसव के वक्त 195 महिलाओं की मौत हुई, मध्यप्रदेश में यह आंकड़ा 173 है और उत्तर प्रदेश में 167। सबसे कम मातृ मृत्यु दर केरल में है।

विज्ञापन
Maternal Mortality Ratio down in India drops to 97 deaths
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

महिलाओं की प्रजनन के दौरान मौतों के आंकड़ों में कमी आई है। गृह मंत्रालय के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रजनन के दौरान होने वाली मौतों में काफी गिरावट आई है। 2014-16 में प्रति लाख बच्चों के जन्म पर 130 माताओं की मौत की तुलना में 2018-20 में 97 माताओं की मृत्यु प्रति लाख हुई।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस सुधार के लिए मोदी सरकार की अनेक स्वास्थ्य पहलों को श्रेय दिया। वहीं प्रजनन के दौरान सही से इलाज न मिलना और अन्य व्यवस्थाओं के चलते प्रजनन आयु-अवधि में कई महिलाएं गर्भावस्था और प्रसव या गर्भपात के दौरान जटिलताओं के कारण मर जाती हैं।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मातृ मातृ मृत्यु एक महिला की गर्भावस्था के दौरान या गर्भपात के 42 दिनों के भीतर होने वाली मृत्यु है, चाहे गर्भावस्था की अवधि और स्थान कोई भी हो। यह गर्भावस्था या इसके प्रबंधन से संबंधित किसी भी कारण से होने वाली मौत है, लेकिन दुर्घटना संबंधी कारणों से नहीं। भारत में मातृ मृत्यु दर 2017-19 में 103 और 2014-2016 में 130 से घटकर 2018-20 में 97 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने ट्वीट किया कि 2014-16 में मातृ मृत्यु दर 130 से घटकर 2018-2020 में 97 प्रति लाख जन्म हो गई। गुणवत्तापूर्ण मातृ और प्रसव देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल पहलों ने एमएमआर को नीचे लाने में काफी मदद की है।


वहीं, असम में एक लाख महिलाओं में से प्रसव के वक्त 195 महिलाओं की मौत हुई, मध्यप्रदेश में यह आंकड़ा 173 है और उत्तर प्रदेश में 167 है। मातृ मृत्यु दर अभी भी कई राज्यों में 100 से अधिक है जिसमें बिहार, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिन बंगाल शामिल है। सबसे कम मातृ मृत्यु दर केरल में है। यहां यह संख्या 19 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed