फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   massive fire at Puttingal temple in Kerala, 75 died and injuring 200

केरल: मंदिर हादसे में 106 की मौत, मोदी-राहुल ने किया दौरा

Sun, 10 Apr 2016 07:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Apr 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
massive fire at Puttingal temple in Kerala, 75 died and injuring 200

केरल के कोल्लम जिले में स्थित पुत्तिंगल देवी मंदिर में रविवार को आतिशबाजी के कारण लगी आग से 106 लोगों की मौत हो गई, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हैं। मंदिर परिसर में सुबह तीन बजे जब यह हादसा हुआ, तब मंदिर में 10 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। घायलों को त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। 10 अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कोल्लम पहुंचे और घटना को दुखद बताया। मौके पर पहुंचकर पीएम ने राहत कार्य में जुटे अधिकारियों से कहा कि वह प्रोटोकॉल पर नहीं, बल्कि बचाव के काम पर ध्यान दें। मंदिर में आयोजित उत्सव के दौरान पटाखे फोड़ने की होड़ के कारण यह आग लगी। मंदिर की छत पूरी तरह से जल कर खाक हो गई है। साथ ही मंदिर का एक हिस्सा भी गिर गया है। धमाका इतना भीषण था कि इसका असर डेढ़ किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया।
विज्ञापन


मोदी से मुलाकात के बाद सीएम ओमान चांडी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया। गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख और मामूली रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। पीएम मोदी ने भी मरने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हादसे वाली जगह का दौरा किया। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और प्रदेश के गृह मंत्री रमेश चेन्नीथला मौजूद थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष घायलों का हाल जानने अस्पताल भी पहुंचे। 

आतिशबाजी के कारण हादसे में 400 से ज्यादा लोग घायल

massive fire at Puttingal temple in Kerala, 75 died and injuring 200
आतिशबाजी में धराशायी मंदिर का दीवार - फोटो : ANI

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना गोदाम (कंबपुरा) में चिनगारियां गिर जाने से हुई, जिसके कारण वहां रखे पटाखों में विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर के दायरे तक सुनी जा सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति के ठप हो जाने के कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

फिलहाल वायु सेना के चार हेलीकॉप्टर राहत और बचाव के काम में जुटे हुए हैं। इसके अलावा नौसेना भी राहत के काम में जुटी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद समेत तमाम नेताओं ने हादसे पर शोक जताया और अपनी संवेदना प्रकट की है। 

मंदिर प्रशासन पर केस दर्ज
कोल्लम जिले के अधिकारियों के हवाले से स्थानीय मीडिया ने कहा है कि मंदिर प्रशासन ने आतिशबाजी करने के खिलाफ  जारी की गई चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया। पुलिस ने मंदिर प्रशासन के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। पारंपरिक रूप से मनाए जाने वाले इस उत्सव में आतिशबाजी करने का चलन है। कोल्लम के जिला कलेक्टर के मुताबिक प्रतिबंध के बावजूद लोगों में हो रही आतिशबाजी की होड़ को नहीं रोका जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed