{"_id":"60c9d01d8ebc3e2ee40d2b85","slug":"maratha-reservation-movement-started-in-kolhapur-maharashtra-naxalites-trying-to-take-advantage","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण के लिए कोल्हापुर में आंदोलन शुरू, फायदा उठाने की कोशिश में नक्सली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण के लिए कोल्हापुर में आंदोलन शुरू, फायदा उठाने की कोशिश में नक्सली
Wed, 16 Jun 2021 03:49 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 16 Jun 2021 03:49 PM IST
सार
इस बीच नक्सली आंदोलन का फायदा उठाने की कोशिश में लग गए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने गढ़चिरौली में पर्चे बांटे। माना जा रहा है कि नक्सली एक बार फिर जातीय संघर्ष की भूमिका तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आंदोलन शुरू हो गया है। इसका नेतृत्व भाजपा के राज्यसभा सदस्य संभाजीराजे छत्रपति कर रहे हैं। इस दौरान मौन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्यव्यापी आंदोलन की यह औपचारिक शुरुआत है। इस बीच नक्सली आंदोलन का फायदा उठाने की कोशिश में लग गए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने गढ़चिरौली में पर्चे बांटे। माना जा रहा है कि नक्सली एक बार फिर जातीय संघर्ष की भूमिका तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये नेता भी आंदोलन में हुए शामिल
जानकारी के मुताबिक, इस आंदोलन में वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के नेता प्रकाश आंबडेकर, कोल्हापुर के संरक्षक मंत्री और कांग्रेस नेता सतेज पाटिल, प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल शामिल हुए। वहीं, कोल्हापुर जिले से शिवसेना सांसद धैर्यशील माने ने सलाइन की बोतल लगाकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया। कोल्हापुर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को कोरोना के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
नक्सलियों ने गढ़चिरौली में बांटे पर्चे
सूत्रों का दावा है कि महाराष्ट्र में शुरू हुए मराठा आंदोलन की आड़ में नक्सली एक बार फिर सक्रिय हो सकते हैं। दरअसल, महाराष्ट्र में नक्सलवाद से सर्वाधिक प्रभावित गढ़चिरोली जिले में पिछले दिनों कुछ पर्चे बांटे गए, जिनमें मराठा समाज को पिछड़ा बताते हुए आरक्षण देने की मांग की गई। पर्चों में लिखा है कि मराठा समाज का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक के रूप में किया जा रहा है। ऐसे में मराठा समाज अपने शत्रुओं को पहचाने।
विज्ञापन