{"_id":"620a687696789223524b5a00","slug":"maratha-quota-rajya-sabha-mp-chhatrapati-sambhajiraje-to-sit-on-indefinite-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"मराठा आरक्षण: राज्यसभा सांसद संभाजीराजे का एलान, 26 फरवरी से करूंगा आमरण अनशन ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मराठा आरक्षण: राज्यसभा सांसद संभाजीराजे का एलान, 26 फरवरी से करूंगा आमरण अनशन
Mon, 14 Feb 2022 08:04 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 14 Feb 2022 08:04 PM IST
सार
संभाजीराजे ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा कोटा खारिज किए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार द्वारा दायर समीक्षा याचिका की स्थिति पर कोई स्पष्टता नहीं है।
विज्ञापन
Maratha Reservation
- फोटो : PTI
विस्तार
राज्यसभा सांसद छत्रपति संभाजीराजे ने सोमवार को कहा कि वह मराठा आरक्षण के मुद्दे पर 26 फरवरी से आमरण अनशन पर बैठेंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रत्यक्ष वंशज संभाजीराजे ने कहा कि वह मराठा समुदाय को न्याय दिलाने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले मई में राज्य में प्रवेश और सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय को आरक्षण देने वाले महाराष्ट्र कानून को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
संभाजीराजे ने कहा, महाराष्ट्र सरकार गंभीर नहीं
संभाजीराजे ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा कोटा खारिज किए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार द्वारा दायर समीक्षा याचिका की स्थिति पर कोई स्पष्टता नहीं है। सांसद ने संवाददाताओं से कहा, मैंने कोटा खारिज होने पर सरकार से समीक्षा याचिका दायर करने को कहा था। उन्होंने समय लिया। यह ठीक था। उन्होंने रिव्यू पिटीशन दाखिल की। लेकिन इसकी स्थिति क्या है? हम नहीं जानते।
विज्ञापन
मुंबई के आजाद मैदान में अनशन
उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठनों ने उनसे खुद विरोध प्रदर्शन करने का कदम उठाने का आग्रह किया था। मैं अकेले मुंबई के आजाद मैदान में 26 फरवरी से आमरण अनशन पर बैठूंगा। उन्होंने कहा कि मैं समुदाय के लोगों को न्याय दिलाने के लिए यह कदम उठा रहा हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में एमवीए सरकार ने मराठों की अन्य मांगों पर काम नहीं किया है और कहा कि समुदाय को आरक्षण मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन