फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha Military Landscapes of India will be recognition as UNESCO World Heritage List for year 2024-25

यूनेस्को विश्व विरासत सूची: मराठा काल के 12 किलों के नामों की सिफारिश करेगा भारत, जानें इनमें कौन-कौन शामिल

Mon, 29 Jan 2024 11:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Jan 2024 11:18 PM IST
सार

UNESCO World Heritage List: भारत यूनेस्को धरोहर स्थल की 2024-25 की सूची में मराठा काल के बारह किलों को शामिल करने के लिए नामांकन करेगा। 

विज्ञापन
Maratha Military Landscapes of India will be recognition as UNESCO World Heritage List for year 2024-25
यूनेस्को - फोटो : Twitter

विस्तार

यूनेस्को की विश्व विरासत की साल 2024-25 की सूची में मराठा काल के किलों को शामिल करने के लिए भारत नामांकन करेगा। इन किलों का निर्माण सत्रहवीं से उन्नीसवीं सदी के बीच हुआ था। ये किले मराठा सेना की असाधारण सैन्य प्रणाली और मजबूत किलेबंदी का पुख्ता सबूत हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में यूनेस्को की इस सूची में भारत के 42 विरासत स्थल शामिल हैं। इनमें राष्ट्रीय राजधानी के तीन सांस्कृतिक स्थल हैं। 

विज्ञापन

इन किलों के नामों की सिफारिश करेगा भारत
जिन किलों के नामों को यूनेस्को की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, उनमें महाराष्ट्र के साल्होर किला, शिवनेरी किला, लोहगढ़, खंडेली किला, रायगढ, राजगढ, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला किला, विजय दुर्ग, सिंधु दुर्ग और तमिलनाडु का जिंजी किला शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में 390 में से 12 मराठा काल के किले
महाराष्ट्र में 390 से ज्यादा किले हैं। जिनमें से केवल बारह किले मराठा काल के बताए जाते हैं। इनमें से आठ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित हैं। इनमें शिवनेरी किला, लोहगढ़, रायगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला किला, विजयदुर्ग, सिंधु दुर्ग और जिंजी किला हैं। जबकि, शेष साल्हेर किला, खंडेरी किला, राजगढ़, प्रतापगढ़ महाराष्ट्र सरकार के पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय द्वारा संरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed