फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many people injured after bus they were travelling overturned in Balasore bus enroute to West Bengal

केरल से प्रवासी श्रमिकों को पश्चिम बंगाल ले जा रही बस पलटी, सात लोग घायल

Sat, 30 May 2020 01:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 30 May 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Many people injured after bus they were travelling overturned in Balasore bus enroute to West Bengal
38 यात्रियों को ले जा रही बस पलट गई - फोटो : ANI

देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण केरल में फंसे प्रवासी श्रमिकों को पश्चिम बंगाल ले जा रही बस के शनिवार को ओडिशा के बालासोर जिले में पलट जाने से कम से कम सात लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस 38 यात्रियों को कोलकाता ले जा रही थी, लेकिन वह रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर बालासोर शहर के निकट फिसल कर पलट गई।

विज्ञापन

इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बचाया। घायलों को यहां जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण केरल में फंसे प्रवासी कामगार पश्चिम बंगाल लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। शेष यात्रियों को सामाजिक दूरी संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए एक अस्थायी शिविर में रखा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को किसी अन्य बस से उनके घर भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed