फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   many people died after private bus and car met with an accident in karnataka

Accident: कर्नाटक के विजयपुरा में महिंद्रा एसयूवी और बस की टक्कर; छह लोगों की मौके पर ही मौत

Wed, 21 May 2025 10:04 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयपुरा Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 21 May 2025 10:04 AM IST
सार

कर्नाटक के विजयपुरा में बुधवार सुबह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
many people died after private bus and car met with an accident in karnataka
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के विजयपुरा के मनागुलु के पास एक निजी बस और महिंद्रा एसयूवी और बोलैरो की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मनागुली पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि कार में सवार पांच लोगों और बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मनागुली पुलिस घटनास्थल पर है, मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबरगी ने बताया कि ये हादसा तब हुआ जब सोलापुर की ओर जा रही एक महिंद्रा एसयूवी 300 गाड़ी ने ओवरटेक किया और मुंबई से बल्लारी आ रही एक निजी बस से टकरा गई।  वहीं, एक अन्य बोलेरो   भी इस हादसे की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि हादसे में बोलेरो में सवार पांच यात्री और निजी बस के चालक की मौत हो गई। हालांकि वे यह नहीं बता सके कि बोलेरो किस तरह दुर्घटना की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: 'यह ध्यान भटकाने की कोशिश', सर्वदलीय सांसदों के विदेश दौरे पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित है। लक्ष्मण निंबरगी ने बताया कि बताया कि बुधवार सुबह हुए हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed