{"_id":"63d17c6fcde6ce580941a6e8","slug":"manpur-blast-explosion-in-manipur-on-the-eve-of-republic-day-three-people-injured-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Blast: गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर मणिपुर में धमाका, तीन लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Blast: गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर मणिपुर में धमाका, तीन लोग घायल
Thu, 26 Jan 2023 12:31 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 26 Jan 2023 12:31 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, तत्काल विस्फोट के पीछे के कारणों का पता नहीं लग सका है। आशंका जताई जा रही है कि एक हथगोले के कारण यह धमाका हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर बुधवार को मणिपुर के उखरुल कस्बे में हुए एक विस्फोट हुआ। हादसे में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना कस्बे के गांधी चौक पर शाम के समय हुई।
पुलिस के मुताबिक, तत्काल विस्फोट के पीछे के कारणों का पता नहीं लग सका है। आशंका जताई जा रही है कि एक हथगोले के कारण यह धमाका हुआ है। तीन घायलों में से 49 वर्षीय महिला के पेट में चोटें आई हैं और उसकी हालत गंभीर है, जबकि अन्य दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, घायलों को उखरुल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से महिला को इम्फाल के एक अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जो लगभग 3-4 घंटे की दूरी पर है। विस्फोट से सड़क पर एक छोटा गड्ढा बन गया और सड़क किनारे खड़े कुछ वाहनों को मामूली क्षति पहुंची। अभी तक किसी उग्रवादी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।