{"_id":"64658e0424c208a58e0f7615","slug":"manipur-violance-situation-under-control-essemtial-supply-convoy-reach-imphal-valley-indian-army-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर में तेजी से सुधर रहे हालात, सेना की सुरक्षा में पहुंचाया गया राशन और अन्य जरूरी सामान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर में तेजी से सुधर रहे हालात, सेना की सुरक्षा में पहुंचाया गया राशन और अन्य जरूरी सामान
Thu, 18 May 2023 01:45 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 18 May 2023 01:45 PM IST
सार
सड़कें अवरुद्ध होने और ट्रांसपोर्टर्स के डर के चलते राज्य में इंफाल घाटी में राशन और अन्य जरूरी सामान की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
इंफाल में राशन की हुई सप्लाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में हिंसा के बाद अब हालात थोड़े नियंत्रण में लग रहे हैं। हाल ही में सेना की सुरक्षा में राशन और अन्य जरूरी सामान का काफिला राजधानी इंफाल पहुंचाया गया। हिंसा के चलते इंफाल घाटी में राशन की किल्लत हो गई थी। जिसके बाद सेना ने मोर्चा संभाला और सभी जरूरी सामान का एक काफिला इंफाल घाटी पहुंचाया। सेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
हिंसा के चलते बंद थी सप्लाई
बता दें कि मणिपुर में मैती समुदाय के जनजातीय आरक्षण की मांग के विरोध में बीते दिनों मणिपुर में हिंसा शुरू हुई थी। इस दौरान 50 से ज्यादा लोग मारे गए और जगह जगह आगजनी हुई। राज्य से बड़ी संख्या में लोगों का पलायन भी हुआ है। हालात को देखते हुए राज्य में सेना तैनात है। सड़कें अवरुद्ध होने और ट्रांसपोर्टर्स के डर के चलते राज्य में इंफाल घाटी में राशन और अन्य जरूरी सामान की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
असम राइफल्स की सुरक्षा में पहुंचाया गया राशन
भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि 15 मई को 28 वाहनों के काफिले को, जिनमें ट्रक, जिनमें चावल, चीनी और दालें भरी थीं, तेल के टैंकर, जेसीबी शामिल थीं। उन्हें सीआरपीएफ और मणिपुर पुलिस की सुरक्षा में नोनी से इंफाल पहुंचाया गया। असम राइफल्स ने काफिले को सुरक्षित आवाजाही मुहैया कराई और काफिले की सुरक्षा में जगह-जगह सैनिक तैनात किए गए। दोपहर तक यह काफिला सुरक्षित इंफाल पहुंच गया। सेना ने बताया कि अनमैन्ड एरियल व्हीकल के जरिए भी काफिले की निगरानी की गई।
विज्ञापन
इसके बाद 16-17 मई को भी करीब 100 वाहनों की आवाजाही नेशनल हाईवे 37 पर हुई है। भारतीय सेना का कहना है कि राज्य में शांति व्यवस्था बहाल करने की दिशा में ये भी एक अहम कदम है।

#WATCH | "Together for Peace in Manipur". Movement of vehicles on NH-37 commenced from 15th May. The same ensured beefing up of essential supplies, levels of which were gradually dwindling. Indian Army & Assam Rifles are committed to safe move-through troops on the ground &… pic.twitter.com/dG3P8ZJGxA
— ANI (@ANI) May 18, 2023
इसके बाद 16-17 मई को भी करीब 100 वाहनों की आवाजाही नेशनल हाईवे 37 पर हुई है। भारतीय सेना का कहना है कि राज्य में शांति व्यवस्था बहाल करने की दिशा में ये भी एक अहम कदम है।