फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: JP Nadda said That BJP makes women stand by bringing forward the social and economic contribution of mother power is very deep

मणिपुर: नड्डा बोले- महिलाओं को आगे लाकर खड़ा करती है भाजपा, मातृ शक्ति का सामाजिक और आर्थिक योगदान बहुत गहरा

Fri, 24 Dec 2021 03:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 24 Dec 2021 03:48 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने कहा कि भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री, पहली महिला शिक्षा मंत्री, पहली महिला विदेश मंत्री और पहली महिला वित्त मंत्री - सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियुक्त किया। इसके अलावा 12 केंद्रीय मंत्री आज महिलाएं हैं।

विज्ञापन
Manipur: JP Nadda said That BJP makes women stand by bringing forward the social and economic contribution of mother power is very deep
जेपी नड्डा - फोटो : instagram/jpnaddaofficial

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मणिपुर में मातृ शक्ति का सामाजिक और आर्थिक योगदान बहुत गहरा है। यहां का ईमा मार्केट सिर्फ महिलाओं द्वारा चलाया जाता है। महिला सशक्तिकरण का दूसरा नाम मणिपुर है। कॉमनवेल्थ और ओलंपिक खेलों में मणिपुर के खिलाड़ी मेडल्स की झड़ी लगाते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत मणिपुर में 8 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए जिसमें से 1.56 लाख इंफाल में दिए। पहले महिलाएं पेड़ काटकर लकड़ी इकट्ठा करती थीं, उसके बाद घर में आकर चुल्हा जलाती थी उसके बाद भोजन कराती थी। आज इस सुविधा के बाद वह बस लाईटर जलाकर सारे काम कर लेती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को आगे लाकर खड़ा करती है। भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री, पहली महिला शिक्षा मंत्री, पहली महिला विदेश मंत्री और पहली महिला वित्त मंत्री - सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियुक्त किया। इसके अलावा 12 केंद्रीय मंत्री आज महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed