फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur gets freight train connectivity PM Narendra Modi says it will enhance commerce of North Eastern state

Manipur: मणिपुर को मिली माल गाड़ी कनेक्टिविटी, प्रधानमंत्री ने कहा राज्य के वाणिज्य को बढ़ाने में मिलेगी मदद

Sat, 29 Jan 2022 08:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 29 Jan 2022 08:07 PM IST
सार

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में रेल संपर्क बढ़ाने के प्रयासों के तहत अब मणिपुर के कैमाई रोड रेलवे स्टेशन तक माल गाड़ी का परिचालन शुरू हो गया है। राज्य में पहली बार माल गाड़ी पहुंची है।

विज्ञापन
Manipur gets freight train connectivity PM Narendra Modi says it will enhance commerce of North Eastern state
मणिपुर में पहली बार पहुंची माल गाड़ी - फोटो : twitter/AshwiniVaishnaw

विस्तार

उत्तर-पूर्व राज्य में रेल संपर्क बढ़ाने के केंद्र सरकार के प्रयास में एक और उपलब्धि जुड़ गई, जब मणिपुर के रानी गैदिनलिउ स्टेशन पर 27 जनवरी को पहली मालगाड़ी पहुंची। इस अवसर पीएम मोदी ने कहा, इस परिचालन से राज्य के वाणिज्य में वृद्धि होगी। शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मालगाड़ी की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, "हमने अपना वादा पूरा किया।" उन्होंने इसमें अपना पांच जनवरी का एक ट्वीट भी टैग किया जिसमें उन्होंने कहा था कि इस महीने के अंत तह काईमाई रोड रेलवे स्टेशन तक माल गाड़ी चलने लगेगी।

विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने वीडियो जारी करते हुए पोस्ट लिखा, मणिपुर के लिए ऐतिहासिक दिन। आजादी के 75 साल बाद पहली मालगाड़ी मणिपुर के ताममेंगलांग जिले में रानी गैदिनलिउ स्टेशन पर पहुंची। इस ट्वीट को पीएम ने टैग करके कहा, उत्तर-पूर्व का लगातार कायापलट हो रहा है। इस परिचालन से मणिपुर में कनेक्टिविटी बढ़ेगी और वाणिज्य में भी वृद्धि होगी। अब राज्य के शानदार उत्पाद देश के सभी भाग से जुड़ेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले असम के सिलचर से मणिपुर के बोंगईचुंगपो रेलवे स्टेशन के बीच पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ हुआ था। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा था, रानी गैदिनलिउ स्टेशन पर पहली मालगाड़ी पहुंची, एक और मील का पत्थर साबित हुई। रेलवे कनेक्टिविटी में प्रगति होने से राज्य के सामाजिक-आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होगी। इस उत्तर-पूर्वी राज्य में आगामी 27 फरवरी और तीन मार्च को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'उत्तर-पूर्व के विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध'

इसे लेकर जी किशन रेड्डी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मणिपुर और पूरे उत्तर-पूर्व के लिए एतिहासिक दिन, भारत की स्वतंत्रता के 75 साल बाद मणिपुर के तमेंगलोंग में रानी गाइदिन्ल्यू रेलवे स्टेशन पर पहली माल गाड़ी पहुंची। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में संपर्क के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित करने और यहां की आर्थिक समृद्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।'

'उत्तर-पूर्व के लिए इस साल 7000 करोड़ आवंटित'

इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मणिपुर में जिरिबम-इंफाल न्यू लाइन परियोजना का हवाई सर्वेक्षण किया था। इस परियोजना में देश की सबसे लंबी ट्रेन टनल (सुरंग) भी शामिल है और यह इंफाल को असम की राजधानी गुवाहाटी से जोड़ेगी। वैष्णव ने बताया था कि उत्तर-पूर्व में चल रहीं रेलवे परियोनाओं के लिए इस साल 7,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और तेजी के साथ काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed