फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur four Arambai Tenggol PREPAK members arrested sophisticated firearms seized

Manipur: मणिपुर में उग्रवादी संगठनों के चार सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद

Mon, 01 Sep 2025 12:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 Sep 2025 12:05 PM IST
सार

उग्रवादियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें नौ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कुकी समूहों ने अरम्बाई टेंगोल पर राज्य में जातीय हिंसा में व्यापक रूप से शामिल होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Manipur four Arambai Tenggol PREPAK members arrested sophisticated firearms seized
मणिपुर में तैनात सुरक्षा बल - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर पुलिस ने उग्रवादी संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादी कथित तौर पर हथियारों की तस्करी में संलिप्त थे। पुलिस ने उग्रवादियों के पास से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो उग्रवादी मैतेई समूह आरामबाई टेंगोल (एटी) के सदस्य हैं और उनके पास से 11 अत्याधुनिक हथियार भी जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


भारी मात्रा में हथियार बरामद
पुलिस ने बताया कि आरामबाई टेंगोल के सदस्यों को शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले में पकड़ा गया। उन पर कथित तौर पर हथियारों की तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप हैं। उग्रवादियों के पास से सात एचके33 राइफलें, दो एम4ए1 कार्बाइन, दो .45 पिस्तौल, विभिन्न प्रकार की 40 खाली मैगजीन और .45 कैलिबर के 100 कारतूस जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लैशराम तोंडोम्बा सिंह (27) और तोरंगबाम अमरजीत मैतेई (20) के रूप में हुई है, जो दोनों थौबल जिले के लामडिंग ममांग लेइकाई के निवासी हैं। दोनों उग्रवादियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें नौ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कुकी समूहों ने अरम्बाई टेंगोल पर राज्य में जातीय हिंसा में व्यापक रूप से शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नीतीश कटारा हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने एक हफ्ते बढ़ाई दोषी की अंतरिम जमानत, पीड़ित पक्ष ने किया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरओ के दो उग्रवादी भी गिरफ्तार
मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित पीआरईपीएके (पीआरओ) संगठन के दो उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां रविवार को इंफाल पूर्व जिले के ताखेल अवांग लेइकाई और इंफाल पश्चिम जिले से की गईं। सुरक्षा बलों ने शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के कांटो सबल में एक अभियान के दौरान तीन ग्रेनेड, विभिन्न कैलिबर के 53 कारतूस और एक ऐसी सामग्री जब्त की, जिसके आईईडी होने का संदेह है। मई 2023 से इम्फाल घाटी में रहने वाले मैतेई और मणिपुर में आसपास की पहाड़ियों में रहने वाले कुकी लोगों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed