फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court updates nitish kumar murder sc extends interim bail of convict vikas yadav

नीतीश कटारा हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने एक हफ्ते बढ़ाई दोषी की अंतरिम जमानत, पीड़ित पक्ष ने किया विरोध

Mon, 01 Sep 2025 12:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 01 Sep 2025 12:02 PM IST
विज्ञापन
supreme court updates nitish kumar murder sc extends interim bail of convict vikas yadav
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नीतीश कटारा हत्या मामले के दोषी विकास यादव की अंतरिम जमानत को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया। विकास यादव 25 साल से जेल की सजा काट रहा है। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिस्वर सिंह की बेंच दिल्ली हाईकोर्ट के 22 अगस्त के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। हाईकोर्ट ने विकास यादव की उस अंतरिम जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया था, जो शीर्ष कोर्ट ने 29 जुलाई को दी थी। 
विज्ञापन


जैसे ही सुनवाई शुरू हुई, जस्टिस कोटिस्वर सिंह ने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। जस्टिस सुंदरेश ने दोनों पक्षों के वकीलों को बताया कि अब यह मामला किसी और बेंच के पास भेजा जाएगा, जिसके लिए मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर.गवई का इंतजार किया जाएगा। जैसे ही जस्टिस कोटिस्वर सिंह ने खुद को अलगा किया, विकास यादव के वकील ने अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग की और कहा कि उनके मुवक्किल की शादी तय हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जरांगे का अनशन चौथे दिन भी जारी, कहा- आज से बंद करूंगा पानी पीना
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा के वकील ने विरोध जताया और कहा कि विकास यादव (54 वर्षीय) पहले ही जुलाई में शादी कर चुका है। फिर भी शीर्ष कोर्ट ने उसकी अंतरिम जमानत एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दी। विकास यादव 23 साल जेल में बिता चुका है। उसने यह कहकर जमानत की मांग की कि उसकी पांच सितंबर को शादी और उसे 54 लाख रुपये का जुर्माना भरने की व्यवस्था भी करनी है, जो सजा के वक्त कोर्ट ने लगाया था।


इससे पहले जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ए.जी. मसीह की बेंच ने हाईकोर्ट की राय से सहमति जताई और कहा कि यह मामला जस्टिस सुंदरेश की बेंच को ही सुनना चाहिए, जिन्होंने 29 जुलाई को जमानत का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने 22 अगस्त को यह मामला दो सितंबर तक के लिए टाल दिया था, क्योंकि वह यह तय नहीं कर पा रहा था कि उसे पास जमानत बढ़ाने का अधिकार है या नहीं। 

ये भी पढ़ें: बीआरएस नेता KTR बोले- आयोग की रिपोर्ट 'कचरा', कालेश्वरम परियोजना बंद करने साजिश कर रही कांग्रेस

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट का ऐसा करना जायज था, क्योंकि निचली अदालत की ओर से दी गई पहले ही अंतिम रूप ले चुकी है, जिसे हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने बिना किसी छूट के 25 साल की सजा के रूप में मंजूरी दी थी। शीर्ष कोर्ट ने कहा, हाईकोर्ट का यह मानना सही लगता है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने भी यह तय कर दिया है कि दोषी को सजा में कोई छूट नहीं मिलेगी, तब हाईकोर्ट के पास जमानत बढ़ाने का अधिकार नहीं है। यह फैसला केवल सुप्रीम कोर्ट ही ले सकता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed