फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man jumps into lion cage in Hyderabad

शेर के सामने कूदा युवक, फिर भी जिंदा बच निकला : VIDEO

Mon, 23 May 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
man jumps into lion cage in Hyderabad
- फोटो : yout tube

दो साल पहले दिल्ली के चिड़ियााघर में एक व्यक्ति शेर के सामने कूद गया था और शेर ने उसे जान से मार दिया। इसी तरह की घटना रविवार को हैदराबाद में हुई लेकिन चिड़ियाघर के सुरक्षा कर्मियों ने उसकी जान बचा ली। हैदराबाद में 35 वर्षीय एल एंड टी मेट्रो रेल वर्कर नशे की हालत में नेहरु जूलोजिकल पार्क में शेर के सामने कूद गया। जू सुरक्षा कर्मियों की चौकसी के कारण उसे बचा लिया गया। नशे की हालत में शेर के सामने कूदा मुकेश राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला है। 

विज्ञापन


मुकेश पांच दोस्तों के साथ नशे की हालत में चिड़ियाघर घूमने आया। शेर के बाड़े के पास जाकर वह पत्थर के गोल घेरे के करीब गया जहां शेर रहते हैं और घेरे के करीब जाते ही मुकेश ने छलांग लगा दी। जू क्यूरेटर शिवानी डोगरा ने बताया कि,'सुरक्षा कर्मी उसको चेतावनी देते रहे लेकिन जबतक वह पहुंचे, मुकेश शेरों के बाड़े में दीवार से लगे पानी में कूद गया।'
विज्ञापन


मुकेश के कूदने के बाद शेर और शेरनी उसके नजदीक आ गए। जानवरों की देखभाल करने वाले आर रोपय्या ने शेरों का ध्यान बांटा जिसके बाद जू कर्मियों ने रस्सी से मुकेश को खींचकर बाहर निकाला। मुकेश को बचाने के बाद  जू कर्मियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर हरीश सिंह ने बताया कि, 'मुकेश को शेरों की वजह से कोई चोट नहीं आई है सिर्फ कूदने के दौरान ही उसको कुछ खरोंचें आई थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed