फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man held for sexually harassing lawyer on Mumbai local train

Maharashtra: मुंबई लोकल में महिला वकील के साथ यौन उत्पीड़न, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

Sun, 25 Sep 2022 03:18 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 25 Sep 2022 03:18 AM IST
सार

महिला वकील कॉटन ग्रीन स्टेशन से हार्बर लाइन ट्रेन से जोगेश्वरी स्टेशन जा रही थी। तभी आरोपी यादव महिला प्रथम श्रेणी डिब्बे में सवार हुआ और महिला को अकेली पाकर छेड़खानी करने लगा। प्राथमिकी के अनुसार जब ट्रेन जोगेश्वरी स्टेशन पर रुकी तो वह भाग गया।

विज्ञापन
man held for sexually harassing lawyer on Mumbai local train
लोकल ट्रेन - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई में लोकल ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला वकील के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय उसी के साथ बदसलूकी की।

विज्ञापन


महिला ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र सोशल मीडिया पर किया। सोशल मीडिया में बात आने के बाद लोगों ने पुलिस पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 43 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन


मुंबई के जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन पर तैनात एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी बिहारीलाल यादव को मध्य मुंबई के उपनगरीय महालक्ष्मी से पकड़ा है। आरोपी बिहारीलाल यादव का आपराधिक रिकॉर्ड है जिसे अक्टूबर 2021 में भी गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह की है जब महिला वकील कॉटन ग्रीन स्टेशन से हार्बर लाइन ट्रेन से जोगेश्वरी स्टेशन जा रही थी। तभी आरोपी यादव महिला प्रथम श्रेणी डिब्बे में सवार हुआ और महिला को अकेली पाकर छेड़खानी करने लगा। प्राथमिकी के अनुसार जब ट्रेन जोगेश्वरी स्टेशन पर रुकी तो वह भाग गया।

अधिकारी ने कहा कि जीआरपी ने चार टीमों का गठन किया, जिसमें से एक टीम ने आदतन अपराधियों की जांच की। जांच के दौरान यादव की फोटो शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए विवरण से मेल खाती थी। जीआरपी की एक टीम बाद में पड़ोसी ठाणे जिले के कलवा में यादव के घर गई। जिसके बाद मुंबई के उपनगरीय महालक्ष्मी से गिरफ्तार किया गया।

महिला ने ट्वीट कर बताया कि मैं रोते हुए अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन गई। वहां पर थाने में मौजूद पुलिस प्रभारी  से बात की और महिला कांस्टेबल को बुलाने को कहा। उन्हें बताया कि मेरे साथ छेड़छाड़ की गई है।  पीड़िता ने अपने पोस्ट में लिखा कि पुलिस कर्मी ने मुझसे पूछा कि छेड़खानी क्या होती है। 


महिला ने आरोप लगाया कि उसे घटना को तीन-चार बार बताने के लिए कहा गया था और आखिरकार अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन में तीन घंटे के बाद उसका बयान दर्ज किया गया। बाद में जीआरपी ने खेद जताया। ट्वीट कर जीआरपी ने कहा कि महोदया, आपको हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। जांच चल रही है और हम पूरे दिन आपके सहयोग की सराहना करते हैं। रेलवे पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिला से पुलिस अधिकारियों के गलत व्यवहार को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed