फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man asleep in front of road roller run over in Kerala

केरल में हादसा: कोल्लम में मछली पकड़ने आया व्यक्ति रोड रोलर के सामने सोया, हादसे में गई जान; हिरासत में चालक

Sat, 16 Sep 2023 11:45 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 16 Sep 2023 11:45 AM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई। व्यक्ति मछली पकड़ने आया था। वह घटनास्थल से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर रहता था। उन्होंने कहा कि पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि रोड रोलर के सामने व्यक्ति क्यों सो गया था। क्या वह नशे में था।

विज्ञापन
Man asleep in front of road roller run over in Kerala
रोड रोलर के सामने सोए व्यक्ति की गई जान - फोटो : social media

विस्तार

केरल के कोल्लम जिले के अंचल के पास एक रोड रोलर के सामने सो रहे 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

विज्ञापन

सड़क बनाने का चल रहा था काम
अंचल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रोड-रोलर अंचल बाईपास के पास कुरीशुमुक्कू में खड़ा था, जहां सड़क बनाने का काम चल रहा था। इसके सामने आकर व्यक्ति सो गया था।  चालक ने कथित तौर पर पीड़ित को वाहन के सामने लेटे नहीं देखा और वाहन वहां से ले जाने लगा। तभी हादसा हुआ।

कल रात की घटना
अधिकारी ने कहा कि घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई। व्यक्ति मछली पकड़ने आया था। वह घटनास्थल से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर रहता था। उन्होंने कहा कि पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि रोड रोलर के सामने व्यक्ति क्यों सो गया था। क्या वह नशे में था।

विज्ञापन

चालक को हिरासत में लिया
अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि रोड रोलर के चालक को शुक्रवार रात को ही हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि, अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि उसकी कोई गलती नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि हम आगे की कार्रवाई तय करने के लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed