{"_id":"627c5ff73c9c7616e921712c","slug":"man-arrested-for-making-fake-letterhead-of-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा: राष्ट्रपति का फर्जी लेटर हेड बनाया, पुलिस ने आरोपी को दबोचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फर्जीवाड़ा: राष्ट्रपति का फर्जी लेटर हेड बनाया, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Thu, 12 May 2022 06:46 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 12 May 2022 06:46 AM IST
सार
पुलिस ने कहा कि वेबसाइट पर विवरण के आधार पर विश्वविद्यालय का विज्ञापन करने वाले व्यक्ति को नोटिस भेजा गया है। उससे इस मामले में जल्द से जल्द स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक विश्वविद्यालय को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति के लेटर हेड में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
एफआईआर में कहा गया है कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान यह पाया गया कि अमरदीप सिंह नाम के एक व्यक्ति ने अपने हस्ताक्षर के तहत भारत के राष्ट्रपति के लेटर हेड का इस्तेमाल लोगों को सूचित करने के लिए किया है। उनके हवाले से लिखा गया है कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय का उद्घाटन जल्द ही होने जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि वेबसाइट पर विवरण के आधार पर विश्वविद्यालय का विज्ञापन करने वाले व्यक्ति को नोटिस भेजा गया है। उससे इस मामले में जल्द से जल्द स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
एफआईआर के मुताबिक, अब तक की गई शिकायत और जांच के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 465, 468 और 471( जालसाजी और धोखाधड़ी से संबंधित सभी) के तहत अपराध किया गया है।