फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamta's nephew Abhishek Banerjee said, Prime Minister does not even have the courage to take my name

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी बोले, प्रधानमंत्री तक में मेरा नाम लेने का साहस नहीं

Sun, 29 Nov 2020 09:54 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, सतगछिया
पीटीआई, सतगछिया Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 29 Nov 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Mamta's nephew Abhishek Banerjee said, Prime Minister does not even have the courage to take my name
अभिषेक बनर्जी - फोटो : Social Media

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के किसी भी नेता में उन पर आरोप लगाने के लिए उनका नाम लेने तक का साहस नहीं है और वे सब 'भाईपो' या 'भतीजा' जैसे सांकेतिक शब्द का इस्तेमाल करते हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल युवा कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने दावा किया कि जब भी उन्हें निशाना बनाया गया, वे उन नेताओं को अदालत में ले गए। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सभी दलों- भाजपा, कांग्रेस और माकपा के हमले का केंद्र ‘भाईपो’ है, लेकिन वे नाम नहीं ले सकते, वे अभिषेक बंदोपाध्याय (बनर्जी) का नाम नहीं ले सकते।
विज्ञापन


डायमंड हार्बर से दो बार के सांसद ने अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यहां तक कि प्रधानमंत्री तक में ऐसा करने का साहस नहीं है, न ही भाजपा के अन्य नेताओं में। यह दावा करते हुए कि प्रधानमंत्री ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले डायमंड हार्बर में भाजपा की रैली के दौरान कहा था, "भतीजे की बत्ती गुल होने वाली है", बनर्जी ने कहा कि भगवा पार्टी के पास केवल कहने के लिए सिर्फ एक ही बात है- 'भाईपो' या 'भतीजा'।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनर्जी ने पिछले साल मई में उनकी डायमंड हार्बर रैली के बाद मोदी को मानहानि का नोटिस भेजा था। बनर्जी ने कहा कि जब भी मुझे निशाना बनाया गया, मैंने कानूनी कार्रवाई की है।" बनर्जी ने कहा कि 2017 में टीएमसी छोड़ने के बाद, मुकुल रॉय ने एक सार्वजनिक सभा में उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे।

बनर्जी ने कहा, "मैं उन्हें उच्च न्यायालय ले गया था और कानूनी लड़ाई में उन्हें हराया था।" उन्होंने कहा कि दिलीप घोष, राहुल सिन्हा, बाबुल सुप्रियो, कैलाश विजयवर्गीय और यहां तक कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी जैसे भाजपा नेताओं ने कई अवसरों पर मेरा नाम लेकर आरोप लगाया। मैंने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी और अदालत में उनको उचित जवाब दिया था।

उन्होंने कहा, "यही कारण है कि वे सीधे नाम नहीं ले रहे हैं और भाइपो कह रहे हैं। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि अगर उनमें साहस है तो, वे मेरा नाम लेकर दिखाएं।" बनर्जी ने कहा कि इशारे में बोलने के बजाय, भाजपा नेताओं में उनका नाम लेने की हिम्मत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर वह उन्हें फिर से अदालत में ले जाएंगे और फिर से उन्हें मात देंगे।


बनर्जी ने कहा, "यहां मैं कैलाश विजयवर्गीय का नाम ले रहा हूं, जब मैं कहता हूं कि वह एक बाहरी व्यक्ति हैं, दिलीप घोष एक गुंडा, माफिया हैं। मैं अमित शाह का नाम ले रहा हूं कि वह एक बाहरी व्यक्ति हैं।" उन्होंने उनका नाम लेकर उन पर आरोप लगाने के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चुनौती दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed