{"_id":"6788e63dbfeacc397a0d2a5b","slug":"mamata-slams-rss-chief-mohan-bhagwat-s-true-independence-remark-on-ram-temple-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'इतिहास को विकृत करने...', RSS प्रमुख के राम मंदिर की प्रतिष्ठा को सच्ची स्वतंत्रता बताने पर ममता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'इतिहास को विकृत करने...', RSS प्रमुख के राम मंदिर की प्रतिष्ठा को सच्ची स्वतंत्रता बताने पर ममता
Thu, 16 Jan 2025 04:32 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 16 Jan 2025 04:32 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को देशद्रोही करार दिया।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की आलोचना की। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख इतिहास को विकृत करने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, भागवत ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को भारत की सच्ची स्वतंत्रता से जोड़ा था।
विज्ञापन
क्या बोले थे भागवत?
भागवत ने कहा था कि राम मंदिर के प्रतिष्ठापन का दिन प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जाना चाहिए, क्योंकि इस दिन भारत ने सच्ची स्वतंत्रता हासिल की, जो सदियों तक परचक्र (दुश्मन हमले) का सामना कर रहा था।
विज्ञापन
सीएम बनर्जी का हमला
ममता बनर्जी ने इस बयान को देशद्रोही करार देते हुए कहा, 'मैं इस बयान की कड़ी निंदा करती हूं। यह एक खतरनाक बयान है, इसे वापस लिया जाना चाहिए। यह इतिहास को विकृत करने की कोशिश है। हम भारत की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने को तैयार हैं, लेकिन ऐसे बयानों को सहन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन