फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjees political bet after After Arvind Kejriwal Promising to give five thousand rupees to every woman In Goa Latest News Update

गोवा: केजरीवाल के बाद ममता का सियासी दांव, हर महिला को पांच हजार रुपये देने का वादा

Sat, 11 Dec 2021 04:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 11 Dec 2021 04:39 PM IST
सार

तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा ने बताया कि इस योजना का नाम 'गृह लक्ष्मी' रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर की एक महिला को हर महीने 5 हजार रुपए सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

विज्ञापन
Mamata Banerjees political bet after After Arvind Kejriwal Promising to give five thousand rupees to every woman In Goa Latest News Update
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को गोवा में बड़ा सियासी दांव खेला। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी ने राज्य की महिलाओं के लिए डायरेक्ट कैश ट्रांसफर योजना का एलान किया। उन्होंने कहा कि अगर अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में टीएमसी की सरकार बनी तो इस योजना के तहत महिलाओं को पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा ने बताया कि इस योजना का नाम 'गृह लक्ष्मी' रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर की एक महिला को हर महीने 5 हजार रुपए सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पार्टी जल्दी ही योजना से लाभ पाने वालों को कार्ड बांटना शुरू करेगी। इस कार्ड में एक पहचान संख्या होगी और तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद इसका कार्यान्वयन शुरू हो जाएगा। दरअसल, ममता की अगुवाई में टीएमसी ने गोवा में सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया था।  
विज्ञापन


फिलहाल 1500 रुपये देती है भाजपा सरकार
तृणमूल कांग्रेस की गोवा की सह प्रभारी महुआ ने कहा कि प्रदेश के साढे तीन लाख घरों की महिलाओं को गृहलक्ष्मी योजना में शामिल किया जाएगा। इसमें कोई आय की सीमा नहीं होगी। मौजूदा भाजपा सरकार की गृह आधार योजना में आय की सीमा के आधार पर महिलाओं को यह लाभ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मौजूदा योजना के तहत गोवा में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जाते हैं। यह योजना सिर्फ डेढ़ लाख घरों तक सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल और प्रियंका ने भी किए सियासी वादे
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने घोषणा की थी कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद वे सत्ता में आए तो महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी महिलाओं को नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed