सोनिया गांधी से ममता करेंगी मुलाकात, बंगाल में कांग्रेस हुई पसीना-पसीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए दिल्ली में मौजूद है। कहा जा रहा है कि ममता की सोनिया से ये मुलाकात राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार को लेकर होनी है।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी पार्टियां विपक्ष का एक उम्मीदवार तय करने की कोशिश कर रही हैं और सोनियां गांधी इसकी अगुवाई कर रही है। पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मामले पर कई विपक्षी पार्टियों से भी बात की है। पिछले हफ्ते ही अस्पताल से घर लौटी 70 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को मुलाकात के लिए बुलाया था।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल जुलाई में पूरा हो रहा है, ऐसे में विपक्ष के राष्ट्रपति पद के साझा उम्मीदवार के लिए कांग्रेस मुखिया लगातार कोशिश कर रही हैं। सोनिया गांधी इससे पहले जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार से भी इस मामले को लेकर मुलाकात कर चुकी हैं।
इस मुलाकात से खुश नहीं पश्चिम बंगाल कांग्रेस
राहुल गांधी ने भी वामपंथी सीताराम येचुरी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से भी बात कर ली है। वहीं इस सबके साथ राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए जुट रहे विपक्ष के नेता इसे 2019 के आमचुनाव के महागठबंधन के तौर पर भी देख रहे हैं।
मंगलवार को सोनिया से मुलाकात करने से पहले ममता बनर्जी ने कहा कि सीपीएम और बीजेपी स्थानीय तौर पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ये सबसे बड़ी समस्या है। नए गठबंधन की सुगबुगाहट के बीच पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की सहयोगी तृणमूल कांग्रेस की दुश्मनी वाम मोर्चे से है।
वहीं कांग्रेसी नेता अब्दुल मन्ना ने शनिवार को कहा था कि 'ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी की बी टीम हैं। वो क्यों सेक्युलर ताकतों को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं? ममता कांग्रेस को खत्म कर रही हैं। हम उन्हें कैसे महत्व दे सकते हैं।' वहीं बंगाल में कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर चौधरी ने भी शनिवार को सोनिया गांधी को लिखा कि ममता बनर्जी के साथ राष्ट्रपति चुनाव लड़ना राज्य में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगा।