Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge serious allegation on Election Commission Has ECI now become BJP vote theft department

Congress: 'क्या वोट चोरी के आरोपियों को बचा रहा ECI?' कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 07 Sep 2025 02:04 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 07 Sep 2025 02:04 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में वोटरों की फर्जी हटाने की साजिश हुई लेकिन आयोग जरूरी जानकारी साझा नहीं कर रहा। साथ ही खरगे ने पूछा कि चुनाव आयोग किसे बचा रहा है?

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge serious allegation on Election Commission Has ECI now become BJP vote theft department
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI

विस्तार

वोट चोरी के आरोपों को लेकर देशभर की सियासत में गर्माहट है। विपक्षी इंडिया गठबंधन लगातार रूप से इसके लिए चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आयोग जरूरी जानकारी साझा नहीं कर रहा, जिससे कथित वोट चोरी के आरोपियों को बचाया जा रहा है।

विज्ञापन

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए खरगे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले अलंद विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-7 के जरिए मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तब हजारों वोटरों की लिस्ट से गायब होने की बात उजागर की थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- VP Polls: भाजपा की कार्यशाला के दौरान अंतिम पंक्ति में दिखे पीएम मोदी; जीएसटी सुधारों के लिए किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि फरवरी 2023 में इस मामले पर केस दर्ज हुआ था और जांच में 5,994 फर्जी फॉर्म-7 सामने आए, जो बड़े पैमाने पर वोटर फ्रॉड का सबूत थे। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने सीआईडी जांच के आदेश दिए थे।

खरगे ने कहा कि पहले ईसीआई ने कुछ दस्तावेजों को जांच के लिए साझा किया, लेकिन अब वह जरूरी और अहम जानकारी देने से मना कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर चुनाव आयोग किसे बचा रहा है? क्या भाजपा के दबाव में आकर चुनाव आयोग सीआईडी की जांच को भटका रहा है?

इसके साथ ही खरगे ने आगे कहा कि एक नागरिक का वोट देने का अधिकार सबसे जरूरी है और भारतीय लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौर करने वाली बात ये है कि चुनाव आयोग पहले भी वह कांग्रेस के इन आरोपों को बेबुनियाद बता चुका है।

ये भी पढ़ें:- Flood: उत्तर पूर्वी राज्यों को बाढ़ से बचाने की तैयारी, ब्रह्मपुत्र बोर्ड ने बनाया मास्टर प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed