फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Brahmaputra Board drafts master plans to tackle floods erosion in northeast

Flood: उत्तर पूर्वी राज्यों को बाढ़ से बचाने की तैयारी, ब्रह्मपुत्र बोर्ड ने बनाया मास्टर प्लान

Sun, 07 Sep 2025 01:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 07 Sep 2025 01:21 PM IST
सार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'ब्रह्मपुत्र बोर्ड मास्टर प्लान तैयार करने, परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने, बाढ़ प्रबंधन और सीमा क्षेत्र कार्यक्रम (एफएमबीएपी) योजनाओं की निगरानी करने और कटाव-रोधी, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकासी, समग्र जल संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा देने जैसे कामों को लागू करने के लिए सक्रिय रूप से जुटा है।'

विज्ञापन
Brahmaputra Board drafts master plans to tackle floods erosion in northeast
ब्रह्मपुत्र बोर्ड ने बाढ़ से बचाव की बनाई योजना - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश के उत्तर पूर्वी राज्यों को बाढ़ और मृदा कटाव से बचाने के लिए ब्रह्मपुत्र बोर्ड ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत उत्तर पूर्वी राज्यों में फैले 15 नदी उप-घाटियों में बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इस योजना से उत्तर पूर्वी राज्यों को लंबे समय तक बाढ़ और मिट्टी के कटाव जैसी समस्या से निजात मिलेगी। 
विज्ञापन


पूर्वोत्तर भारत में विनाशकारी बाढ़ ने मचाई थी तबाही
इस साल जून में, पूर्वोत्तर भारत में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई, जिससे असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा और मणिपुर में लाखों लोग प्रभावित हुए। रिकॉर्ड तोड़ बारिश के चलते कई तटबंध टूट गए और उससे बाढ़ आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, असम के सिलचर में एक दिन में 415.8 मिमी बारिश हुई और अकेले मिजोरम में 600 से ज्यादा भूस्खलन हुए।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'ब्रह्मपुत्र बोर्ड मास्टर प्लान तैयार करने, परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने, बाढ़ प्रबंधन और सीमा क्षेत्र कार्यक्रम (एफएमबीएपी) योजनाओं की निगरानी करने और कटाव-रोधी, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकासी, समग्र जल संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा देने जैसे कामों को लागू करने के लिए सक्रिय रूप से जुटा है।' फिलहाल बोर्ड जिन नदी उप-बेसिनों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है उनमें दिखो और झांजी (नागालैंड और असम), डिक्रोंग (अरुणाचल प्रदेश और असम), कोलोडाइन और तुइचांग (मिजोरम) जैसी नदियां और मेघालय की 10 नदियां, जिनमें किंशी, उमंगोट और सिमसांग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- India-Bhutan Ties: भारत-भूटान के बीच पावर प्रोजेक्ट पर समझौता, दोस्ती को मजबूती देगी 570 मेगावाट की परियोजना

बोर्ड में शामिल हैं इन संस्थाओं के प्रतिनिधि
राज्य सरकार के प्रतिनिधियों, केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी), उत्तर पूर्व अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एनईएसएसी), भारतीय सर्वेक्षण विभाग, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों वाली एक विशेष समिति मास्टर प्लान तैयार करने में जुटी है। 15 उप-घाटियों के अलावा, संकोश-रैदक, तीस्ता, गनोल, जिंजीराम, उमटरू, कोपिली, कोलोंग, धनसिरी (उत्तर), तंगनी, नोआनाडी, नानोई, बरनाडी, फेनी, मुहुरी और गुमटी जैसी प्रमुख नदियों के लिए भी भविष्य के मास्टर प्लान प्रस्तावित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed