{"_id":"5f728550231b1047645a942f","slug":"malaysia-muhiddin-yasins-first-electoral-victory-after-becoming-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया : पीएम बनने के बाद मुहिद्दीन यासीन की पहली चुनावी जीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मलयेशिया : पीएम बनने के बाद मुहिद्दीन यासीन की पहली चुनावी जीत
Tue, 29 Sep 2020 06:22 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 29 Sep 2020 06:22 AM IST
विज्ञापन
मलयेशिया के नए प्रधानमंत्री मोहियु्ददीन यासीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयेशिया में प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन के नेतृत्व वाले सात माह पुराने गठबंधन ने प्रांतीय चुनाव में सोमवार को विपक्ष को शिकस्त दे दी। गठबंधन ने पूर्वी सबा प्रांत के विधानसभा चुनाव में विपक्ष को हराकर सत्ता पर कब्जा किया। इस जीत से यासीन के उन आलोचकों का मुंह बद हो गया है, जो उन पर बिना चुनाव जीते ही सत्ता पाने का तंज कस रहे थे।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, सबा प्रांत की कुल 73 सीटों में से यासीन के गठबंधन को 38 सीटों पर जीत मिली। इस प्रांत में अब तक यासीन के विरोधी गठबंधन की सरकार थी। विरोधी गठबंधन के नेता अनवर इब्राहीम ने बुधवार को दावा किया था कि संसद का बहुमत उनके साथ है और वह जल्द ही यासीन को हटाकर नई सरकार बनाएंगे। यासीन को संसद में बहुमत के लिए आवश्यक सदस्य संख्या से ज्यादा केवल दो सदस्यों का बहुमत हासिल है। बता दें कि यासीन भारत विरोधी महातिर मुहम्मद को हटाकर सत्ता पर काबिज हुए थे।
विज्ञापन