फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahatma Gandhi residence in South Mumbai will become Heritage tourism

सराहनीय कदम: दक्षिण मुंबई स्थित महात्मा गांधी का निवास स्थान बनेगा हेरिटेज पर्यटन

Tue, 11 Jan 2022 04:36 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Jan 2022 04:36 AM IST
सार

महाराष्ट्र पर्यटन विभाग और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की संयुक्त बैठक में राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने इस योजना को हरी झंडी दी है।

विज्ञापन
Mahatma Gandhi residence in South Mumbai will become Heritage tourism
आदित्य ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

लंबे अरसे तक महात्मा गांधी का निवास स्थान रहा दक्षिण मुंबई के मणिभवन को हेरिटेज पर्यटन बनाया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने मणिभवन और ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान को पुरातत्व पर्यटन (हेरिटेज टूरिज्म) के रूप में विकसित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र पर्यटन विभाग और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की संयुक्त बैठक में राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने इस योजना को हरी झंडी दी है। उन्होंने कहा, हम इस ऐतिहासिक धरोहर को स्वतंत्रता संग्राम से की गतिविधियों से जोड़ रहे हैं। इसमें स्वतंत्रता मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा। जहां आसपास के क्षेत्र को अलग रंग देकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही, 20 करोड़ रुपये की लागत से अगस्त क्रांति मैदान में एक मेमोरियल भी बनाया जाएगा। इससे यहां आनेवाले पर्यटकों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल लोगों के योगदान के बारे में जानकारी मिल सकेगी। मुंबई के गांवदेवी क्षेत्र में लेबर्नम मार्ग पर स्थित मणिभवन साल 1917 से लेकर 1934 तक महात्मा गांधी का आवास था। मणिभवन से राष्ट्रपिता ने असहयोग आंदोलन, सत्याग्रह आंदोलन, स्वदेशी आंदोलन, खादी और खिलाफत आंदोलनों की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed