महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बारामती सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार एक रैली के दौरान भावुक हो गए। इस दौरान राकांपा के संस्थापक शरद पवार का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि 'साहेब' ने परिवार में विभाजन पैदा किया और उनके खिलाफ एक उम्मीदवार खड़ा किया।
2 of 6
बारामती मे अजित पवार की रैली।
- फोटो : एक्स/अजित पवार
'साहेब ने परिवार में विभाजन पैदा कर दिया'
अजित पवार ने कहा, 'मैंने पहले अपनी गलतियों को माना था। लेकिन अब लगता है कि दूसरे भी गलतियां कर रहे हैं। मेरे परिवार और मैंने तय किया था कि हम पहले बारामती से नामाकंन दाखिल करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेरी मां ने मेरा बहुत समर्थन किया था और उन्हें (शरद पवार) सलाह दी थी कि किसी का भी मेरे खिलाफ नामांकन नहीं होना चाहिए। लेकिन मुझे बताया गया है कि साहेब (शरद पवार) ने किसी को मेरे खिलाफ नामांकन दाखिल करने का निर्देश दिया। साहेब ने परिवार में विभाजन पैदा किया है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि राजनीति को इस स्तर पर नहीं लाया जाना चाहिए, क्योंकि परिवार को एकजुट होने में पीढ़ियां लगती हैं और टूटने में एक पल भी नहीं लगता।'
3 of 6
नामांकन दाखिल करने के बाद बारामती में अजित पवार की रैली।
- फोटो : एक्स/अजित पवार
'बारामती में विकास हुआ, लोगों के पास सवाल उठाने का अधिकार'
उन्होंने कहा कि बारामती में काफी विकास हुआ है। इस पर लोगों को सवाल उठाने का अधिकार हैं। लेकिन कुछ लोग बारामती में किए गए विकास कार्यों पर सवाल उठाते हैं। यह कहना कि सड़कों और स्कूलों के निर्माण से विकास नहीं होता, गलत है। मुझे समझना है कि असली विकास क्या है, जो किय जाना चाहिए, जिसे देखकर हम कहें कि यह विकास है। मैं समझता हूं कि आपके पास बोलने का अधिकार है। लेकिन आप जो कहते हैं,वो मेरी समझ में नहीं आता।
4 of 6
नामांकन दाखिल करने के बाद बारामती में अजित पवार की रैली।
- फोटो : एक्स/अजित पवार
'विपक्ष सत्ता में आया तो बंद हो जाएंगी योजनाएं'
राकांपा नेता ने चुनाव में जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि कोई भी योजना बंद नहीं होंगी, क्योंकि यह लोगों के हित में हैं। उन्होंने कहा, महायुति फिर से सत्ता में आएगी। हम सब जानते हैं कि 23 नवंबर को यह सरकार सत्ता में वापसी करेगी, क्योंकि हमें किसानों से किए हुए वादों को निभाना है। लड़की बहिन योजना अगले पांच वर्षों तक जारी रहेगी। अगर विपक्ष सत्ता में आया तो वह इन्हें बंद कर देगा।
5 of 6
नामांकन दाखिल करने के बाद बारामती में अजित पवार की रैली।
- फोटो : एक्स/अजित पवार
'लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार'
उप मुख्यमंत्री पवार ने आगे कहा, हम काम करने वाले लोग हैं, लेकिन वे ऐसे नहीं हैं। मैं लोकतंत्र के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। नामांकन भरने के बाद मुझे भरोसा है कि बारामती की जनता मुझे भारी संख्या में वोट देगी। आज रोड शो करते समय मैंने लोगों में मेरे लिए समर्थन करने के लिए काफी जोश और उत्साह देखा। मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि इस उत्साह को मतदान के दिन तक बनाए रखें। अजित पवार अपने भतीजे और शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। लोकसभा सीट पर अपनी बहिन सुप्रिया सुले से हारने के बाद अजित पवार बारामती में अपनी ताकत साबित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज की रैली रैली में लोगों के उत्साह और समर्थन को देखकर उन्हें भरोसा है कि बारामती के लोग भारी संख्या में वोट देंगे।