फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Nasik Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Update: मुंबई के CSMT पर मिली बम की धमकी; 14 अगस्त तक CBI हिरासत में ED के सहायक निदेशक

Fri, 09 Aug 2024 11:27 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Aug 2024 11:27 PM IST
सार

महाराष्ट्र में 'लड़की बहिन' योजना के लिए मुंबई से एक लाख 70 हजार महिलाओं ने आवेदन किया है। मुंबई के बोरीवली में मैनहोल की सफाई करते समय एक मजदूर की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Nasik Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंबई के द्वीप शहर से ‘लड़की बहिन’ योजना के लिए लगभग 1.7 लाख आवेदन

विज्ञापन

मुंबई के द्वीप शहर में गुरुवार को मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लिए कुल एक लाख 6 हजार 28 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इनमें एक लाख 38 हजार 971 आवेदन वैध पाए गए हैं। 

मुंबई कलेक्टर संजय यादव ने बताया कि महिलाओं से इस योजना के लिए आवेदन करने का आग्रह किया, जिसका उद्देश्य उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करके सशक्त बनाना है।

विज्ञापन



 

मुंबई के बोरीवली इलाके में मैनहोल की सफाई के दौरान मजदूर की मौत हो गई
मुंबई के बोरीवली पश्चिम में गुरुवार को एक मैनहोल में गिरने से 35 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान सुनील सिद्धार्थ वाकोडे के रूप में हुई है। 

घटना शाम 4:30 बजे शिमपोली रोड पर गोखले स्कूल के पास की है। जहां सफाई करते समय हादसा हो गया।

 

कोल्हापुर के केशवराव भोसले थिएटर में भीषण आग लगी
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले केशवराव भोसले थिएटर में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं। अभी तक जान-माल की कोई सूचना नहीं है। 
 

 



 
विज्ञापन

कोल्हापुर के 100 साल पुराने ऑडिटोरियम में लगी आग

पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 100 साल पुराने ऑडिटोरियम में भीषण आग लग गई। जिला अधिकारियों ने बताया कि कोल्हापुर में कला और नाटक के प्रतीक के रूप में खड़ा केशवराव भोसले नाट्यगृह सभागार गुरुवार रात को  जलकर नष्ट हो गया। इस ऑडिटोरियम को छत्रपति शाहू महाराज ने 1915 में बनाया था। जिला अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। यह घटना गुरुवार की रात 9.45 बजे घटी। घटना की जानकारी पाकर दमकल गाड़ियां और पानी की टैंकर मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। 

बहन की हत्या कर फरार व्यक्ति हैदराबाद में पकड़ा गया

मुंबई में अपनी 23 वर्षीय बहन की हत्या के बाद मौके से फरार व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजीव शाह के तौर पर की गई है। उसे चार अगस्त को हैदराबाद में पकड़ा गया था और यहां की अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी की बहन चुनियादेवी रामविश्वास यादव ने दो अगस्त को अस्पताल में दम तोड़ दिया था, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। जांच में मालूम चला कि आरोपी ने धारदार हथियार से अपनी बहन पर हमला किया था। इस दौरान मृतक को गंभीर चोट आई। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

कैदी पर हमला करने के आरोप में विचाराधीन कैदी पर केस दर्ज

ठाणे जिले के कल्याण में आधारवाड़ी जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी पर दूसरे कैदी पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले में खड़कपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवराज पवार उर्फ लोहार ने अरविंद उर्फ मणि रविंद्र राम पर एक वस्तु से हमला किया, जिसमें ब्लेड लगा हुआ था, जिससे उसके गाल, कान और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आईं।
उन्होंने बताया, रविंद्र राम ने युवराज पवारऔर रोशन घोरपड़े के बीच झगड़े में हस्तक्षेप किया था। यह घटना जेल के सर्कल 5 गेट के सामने हुई। गुरुवार को युवराज पवार पर भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत हमला करने, गंभीर चोट पहुंचाने और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया।

गोवा में मंदिरों में सेंध लगाने के आरोप में महाराष्ट्र से एक गिरफ्तार

पणजी पुलिस ने शुक्रवार को उत्तरी गोवा में मंदिरों में सेंध लगाने के आरोप में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अक्षत कौशल ने बताया कि मंड्रेम पुलिस ने चोरी के सिलसिले में सिंधुदुर्ग जिले के ओरोस से विनोद पाटेकर को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बुधवार को मंड्रेम में हनुमान मंदिर के गर्भगृह में कथित तौर पर प्रवेश किया, दान पेटी का ताला तोड़ा और 10 हजार रुपये और मूर्ति पर लगे 20 हजार के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि पाटेकर ने केरी में भी एक मंदिर में सेंध लगाई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई और चोरी किया गया सोना और नकदी बरामद कर ली गई।

रिश्वत केस: 14 अगस्त तक सीबीआई हिरासत में ईडी के सहायक निदेशक

मुंबई की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक सहायक निदेशक को 14 अगस्त तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया। एक दिन पहले उन्हें मुंबई के एक जौहरी से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। विशेष सीबीआई न्यायाधीश एस पी नाइक ने ईडी के सहायक निदेशक संदीप सिंह यादव को 14 अगस्त तक जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया। सीबीआई ने गुरुवार को यादव को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उसके बेटे को गिरफ्तार करने की धमकी देकर मुंबई के एक सर्राफा व्यापारी से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।
 

दादर रेलवे स्टेशन पर नंदीग्राम एक्सप्रेस में मिला एक शव

महाराष्ट्र के दादर रेलवे स्टेशन पर नंदीग्राम एक्सप्रेस में एक व्यक्ति का शव मिला। ट्रेन नांदेड़ से मुंबई आ रही थी। उसका शव जनरल डिब्बे के शौचालय में मिला। रेलवे अधिकारियों ने उसके शव को सायन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दादर जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) मामले की जांच कर रही है।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर मिली बम की धमकी

मुंबई में एक अज्ञात व्यक्ति ने सरकारी रेलवे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर दावा किया कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) में आरडीएक्स लगा दिया गया है। कॉल के बाद पुलिस ने सभी सीएसएमटी स्टेशनों पर तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला। मुंबई में जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि कॉल मिलते ही जीआरपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। सभी सीएसएमटी स्टेशनों पर तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जब कॉल करने वाले की लोकेशन पता करने की कोशिश की गई तो वह सीएसएमटी के पास दिखी। कुछ ही देर बाद व्यक्ति ने मोबाइल फोन बंद कर दिया। कॉल करने के लिए इस्तेमाल किया गया नंबर मुंबई और बिहार दोनों स्थानों पर ट्रेस किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed