फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Nasik Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Updates: विस चुनाव में कांग्रेस की अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी, शिवसेना सांसद वायकर को क्लीनचिट

Vishant Shrivastav विशांत श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:56 AM IST
सार

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि पार्टी अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 288 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, लेकिन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के साथ सीट बंटवारे के समझौते के तहत चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Nasik Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र विस की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: नाना पटोले
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में 13 सीटें जीतने वाली महाराष्ट्र कांग्रेस का जोश हाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि पार्टी अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 288 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, लेकिन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के साथ सीट बंटवारे के समझौते के तहत चुनाव लड़ेगी। नागपुर स्थित अपने आवास पर पटोले ने कहा कि पार्टी का सांगठनिक ढांचा पूरे प्रदेश में होना चाहिए, जिससे गठबंधन में होते हुए भी पार्टी हर सीट पर मजबूत स्थिति में रहे। उन्होंने कहा, अगर पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करती है तो उसमें कुछ भी गलत नहीं है। हमारे गठबंधन के सहयोगी भी इसी तरह की तैयारी कर रहे हैं।  

पुणे: नशे में पुलिस कर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश, गिरफ्तार
पुणे में शुक्रवार शाम नशे की हालत में एक युवक ने एक महिला पुलिसकर्मी और उसके सहकर्मी पर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी संजय फकीरा साल्वे को गिरफ्तार कर लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना विश्रामबाग पुलिस स्टेशन के पास उस समय हुई जब पुलिस नशे की हालत गाड़ी चला रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। वाहन को रोके जाने के बाद साल्वे ने बहस शुरू कर दी। वाहन से बाहर निकलकर उसने पेट्रोल की एक बोतल निकाल ली और सहायक सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल और पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद साल्वे ने अपनी जेब से लाइटर निकाल लिया, लेकिन इसी दौरान अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे काबू कर लिया। साल्वे के खिलाफ केस दर्ज  किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

भूखंड के हेरफेर मामले में शिवसेना सांसद वायकर को क्लीनचिट
शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के सांसद रवींद्र वायकर को कथित तौर पर खेल के मैदान के लिए आवंटित भूखंड को हेरफेर कर हथियाने और उस पर आलीशान होटल बनाने के मामले में क्लीनचिट मिल गई है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने उनके खिलाफ दर्ज मामले को बंद करने के लिए कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी।

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वायकर, उनकी पत्नी मनीषा और चार करीबी सहयोगियों के खिलाफ दर्ज मामले में बृहस्पतिवार को क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी गई। मामला बंद करने का कारण अधूरी जानकारी और गलतफहमी बताया गया है। क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किए जाने पर विपक्ष ने शिंदे सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

नासिक में कुएं से मिला महिला और तीन बेटियों का शव
महाराष्ट्र के नासिक में दो पहले लापता एक महिला (30) और उसकी तीन बेटियों के शव शनिवार को कुएं में मिले। इस मामले में पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है।
पुलिस के अनुसार, महिला और उसकी बेटियां 4 जुलाई को मोथे साकोड़े गांव में अपने घर से लापता हो गई थीं, जिसके बाद उसके पति तुकाराम देशमुख ने तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एक किसान ने मोथे साकोड़े गांव में आराम नदी के किनारे स्थित एक कुएं में एक लड़की का शव तैरता हुआ देखा। पुलिस ने कहा, शव को बाहर निकाला गया और उसकी पहचान तुकाराम देशमुख की सबसे बड़ी बेटी के रूप में हुई। इसके बाद दो और शव पानी से निकाले गए। मृतकों की पहचान सरला देशमुख, संध्या (7), मनश्री (6) और वेदश्री (18 महीने) के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
 

महाराष्ट्र: पंचवटी एक्सप्रेस के कोच हुए अलग, बड़ा हादसा बचा

 महाराष्ट्र के कसारा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को मुंबई जा रही पंचवटी एक्सप्रेस के दो कोच अलग हो गए, हालांकि, कोचों की तुरंत मरम्मत करने से अनहोनी बच गई। यह ट्रेन नासिक और मुंबई के बीच चलती है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला के मुताबिक,नासिक जिले के मनमाड जंक्शन से रवाना हुई पंचवटी एक्सप्रेस के दो कोच मुंबई से लगभग 128 किलोमीटर पहले कसारा रेलवे स्टेशन पर अलग हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed