फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai Pune Raigarh Nagpur Palghar Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव का दावा- संस्थाओं का गला घोंट रही BJP; पुणे में बचाए गए 48 बंधुआ मजदूर

Fri, 07 Feb 2025 04:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 04:08 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai Pune Raigarh Nagpur Palghar Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पुणे के बाद अब मुंबई में भी गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) ने दस्तक दे दी है। जहां शुक्रवार को एक 64 वर्षीय महिला को इस बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज जारी है। महिला को बुखार और दस्त के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस समय वह एक अस्पताल की आईसीयू में भर्ती हैं। बीएमसी के अधिकारियों के अनुसार, महिला अंधेरी पूर्व क्षेत्र में रहती हैं।

बता दें कि 64 वर्षीय महिला में इस दुर्लभ तंत्रिका विकार का निदान किया गया है। जीबीएस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली तंत्रिकाओं पर हमला करती है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी, हाथ-पैरों में संवेदना की कमी और सांस लेने या निगलने में समस्या होती है।

विज्ञापन

पुणे में छुड़ाए गए 48 बंधुआ मजदूर
पुणे जिले में चारकोल बनाने वाली एक इकाई से 26 बंधुआ मजदूरों और उनके परिवार के सदस्यों को बचाया गया है, जिनकी संख्या कुल 48 है। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पीड़ितों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सयाजी बंदलकर नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने कथित तौर पर उनसे जबरन मजदूरी करवाई थी। पुणे जिले के इंदापुर तहसील के गिरवी गांव में चारकोल इकाई के लिए बंदलकर ने कथित तौर पर पुरुषों को जंगल से लकड़ी लाने के लिए मजबूर किया, जबकि महिलाओं और बच्चों को साइट पर बंधक बनाकर रखा गया था और अक्सर उनसे खेतों में काम करवाया जाता था। बंधुआ मजदूरों की दुर्दशा के बारे में जानने के बाद, गैर-लाभकारी श्रमजीवी संगठन ने अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया और 26 बंधुआ मजदूरों और उनके परिवार के सदस्यों को बचाया - कुल मिलाकर 48 लोग। अधिकारी ने बताया कि बंदलकर पर भारतीय न्याय संहिता और बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि इंदापुर तहसीलदार ने मजदूरों को दस्तावेज जारी कर उन्हें बंधुआ मजदूरी से मुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा देश की संस्थाओं का गला घोंट रही : उद्धव
शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी पर देश और महाराष्ट्र में संस्थाओं का गला घोंटने का आरोप लगाया। पार्टी के रेलवे मजदूर संघ, रेलवे कामगार सेना के एक कार्यक्रम में ठाकरे ने कहा कि उन्होंने न तो भगवा झंडे और न ही उसके आदर्शों को छोड़ा है। ठाकरे ने कहा, 'सिर्फ इसलिए कि हम धैर्यवान हैं इसका मतलब यह नहीं है कि हम कायर हैं।' ठाकरे ने कहा कि पहले रेलवे के लिए अलग बजट होता था और रेलवे विभाग का कुछ महत्व था, लेकिन इस सरकार के सत्ता में आने के बाद हर संस्थान का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने रेल बजट को मुख्य बजट में मिला दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) और बेस्ट जैसी संस्थाओं का गला घोंटा जा रहा है। ठाकरे ने दावा किया कि एमएसआरटीसी घाटे में है और बेस्ट की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को कंगाल बनाया जा रहा है।

नासिक में आठ बांग्लादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नासिक में आठ बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी यहां अडगांव थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन साइट पर प्रवासी मजदूर बनकर काम कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार की रात साइट पर छापा मारा और आठ अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान ये लोग भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। हालांकि, इनमें से दो आरोपियों ने आधार कार्ड भी बनवा लिए थे।

ठाणे में चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-वडोदरा राजमार्ग के लिए अधिग्रहित की गई दस आदिवासियों की जमीन के मुआवजे के रूप में 74.5 लाख रुपये की राशि कथित रूप से हड़पने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में वरिष्ठ निरीक्षक गोविंद पाटिल ने बताया कि शिकायत के आधार पर बदलापुर कुलगांव पुलिस थाने में सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन अन्य की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी का मामला तब सामने आया जब अंबरनाथ तालुका की निवासी जीजाबाई दिवेकर ने 24 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें राजमार्ग परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से प्राप्त मुआवजे की राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया।

एनआईबीई लिमिटेड ने पुणे में मिसाइल और प्रेसिजन मशीनिंग का उद्घाटन किया
रक्षा विनिर्माण कंपनी एनआईबीई लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को पुणे में अपनी अत्याधुनिक मिसाइल कॉम्प्लेक्स और प्रेसिजन मशीनिंग (छोटे हथियार कॉम्प्लेक्स) निर्माण सुविधा का उद्घाटन किया। नई लॉन्च की गई इस सुविधा में कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) के साथ उन्नत वर्टिकल मशीनिंग सेंटर (वीएमसी) शामिल हैं, जैसे कि कैरोस वी5 16000, बीएमवी 50 और 60+ मशीनें, जो उच्च क्षमता और सटीकता प्रदान करती हैं। कंपनी ने बताया कि ये मशीनें रक्षा और एयरोस्पेस के लिए उपयुक्त हैं। इसका उपयोग छोटे हथियार प्रणालियों के महत्वपूर्ण घटकों, जैसे हल्की मशीन गन और असॉल्ट राइफलों के साथ ही मिसाइलों और रॉकेट लॉन्चर संरचनाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी शामिल हुए। एनआईबीई ने इस क्षेत्र में उत्कृष्टता और प्रगति के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। इसके अलावा, एनआईबीई ने 35 माउंटेन फुट ब्रिज की तकनीक के हस्तांतरण के लिए डीआरडीओ के साथ एक लाइसेंसिंग समझौते की भी घोषणा की।

मुंबई में NCB ने किया एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई जोनल यूनिट ने मुंबई में एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। 31 जनवरी को नवी मुंबई, महाराष्ट्र से 11.540 किलोग्राम उच्च श्रेणी का कोकीन, 4.9 किलोग्राम हाइब्रिड स्ट्रेन हाइड्रोपोनिक वीड/गांजा और 200 पैकेट (5.5 किलोग्राम) कैनबिस गमियां और 1,60,000 रुपये बरामद किए गए। अब तक की गई जांच से पता चला है कि यह सिंडिकेट विदेश में रहने वाले लोगों के एक समूह की तरफ से संचालित किया जा रहा है और जब्त की गई तस्करी की कुछ मात्रा अमेरिका से मुंबई लाई गई थी और कूरियर/छोटी कार्गो सेवाओं और मानव वाहकों के माध्यम से भारत और विदेशों में कई रिसीवरों को भेजी जा रही थी। अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, ड्रग सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पहचान करने के लिए जांच चल रही है।

मुंबई इस साल पकड़े गए 201 बांग्लादेशी नागरिक
मुंबई में अवैध रूप से रह रहे बांगल्देशी नागिरकों को लेकर मुंबई पुलिस ने बयान जारी किया। इसके तहत बताया गया है कि शहर में अवैध रूप से रह रहे कुल 201 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ 131 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें से 20 को वापस भेजा जा चुका है। इनमें से करीब 5 से 7 लोगों के दस्तावेज पुलिस को असली लगे, इसलिए उन्हें सीधे बांग्लादेश भेज दिया गया। 

 

मुंबई के माहिम इलाके में रहने वाली लड़की ने की आत्महत्या
मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां माहिम इलाके में रहने वाली एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है और इसका वीडियो भी बनाया है। वीडियो में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड पर आरोप लगाया है कि उसने उसे दो बार प्रेग्नेंट करने के बाद अपनी जिम्मेदारी से इनकार कर दिया। मुंबई पुलिस ने इस मामले में BNS सेक्शन 108- आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

मुंबई में चार महिला समेत सात और बांदग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
मुंबई में शुक्रवार को चार महिला समेत सात और बांग्लदेशी नागरिकों को अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जो कि 2020 से अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। इन आरोपियों की पहचान सोहांग अशीर मुल्ला (26), जाहिदुल इस्लाम इमुल (26), नोयम अफजल हुसैन शेख (25), अलामिन शेख (23), सुमा जहीगीर आलम तुतुल (24), तौमीना अख्तर राजू (35) और सलमा मोक्षद अली (35) के रूप स में हुई है। 

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
मामले में आरसीएफ पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि सात लोगों ने स्वीकार किया कि वे बांग्लादेश से हैं और मार्च 2020 से बिना वैध दस्तावेजों के यहां रह रहे थे। उन पर विदेशी अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम आदि के तहत आरोप लगाए गए हैं। मामले की आगे की जांच चल रही है।

ईरान में प्रतिबंधित क्षेत्र में तस्वीरें खींचने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति भारत लौटा
मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ का एक इंजीनियर ईरान में कथित तौर पर प्रतिबंधित क्षेत्र में तस्वीरें खींचने के आरोप में लगभग दो महीने हिरासत में रहने के बाद वापस स्वदेश लौट आया है। राज्यसभा सदस्य और स्थानीय भाजपा नेता अजीत गोपछड़े ने बताया कि विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद योगेश पंचाल को इस सप्ताह की शुरुआत में रिहा कर दिया गया। वह 4 फरवरी को भारत लौट आया।

अमित शाह ने मुंबई में बड़े ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए एनसीबी की प्रशंसा की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को मुंबई में एक बड़े ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करने पर बधाई दी। NCB ने इस कार्रवाई में उच्च-श्रेणी के कोकीन, गांजा और कैनबिस गमियों की जब्ती की और चार लोगों को गिरफ्तार किया।

शाह ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत ने "जीरो टॉलरेंस" के साथ ड्रग कार्टेल को कुचल दिया है। उन्होंने बताया कि जब्त की गई ड्रग्स को अमेरिका से भेजा गया था और यह ऑपरेशन विदेश में रहने वाले लोगों के एक समूह द्वारा चलाया जा रहा था। इस जब्ती की कीमत अंतरराष्ट्रीय ड्रग बाजार में करीब 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गृह मंत्री ने इस सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "नशा मुक्त भारत" के सपने को साकार करने में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। NCB की टीम को इस बड़ी सफलता के लिए बधाई दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed