फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates mumbai navi mumbai thane pune nagpur palghar other districts crime politics accidents news

Maharashtra: नवी मुंबई में पानी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने महिला को पीटा, बेटी को किया निर्वस्त्र, आठ पर केस

Sat, 30 Nov 2024 04:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 30 Nov 2024 04:21 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra updates mumbai navi mumbai thane pune nagpur palghar other districts crime politics accidents news
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पानी के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला की पिटाई की और उसकी 18 वर्षीय बेटी को निर्वस्त्र कर पीटा। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने न्हावा शेवा इलाके में पानी की बर्बादी की शिकायत के संदेह में महिला और उसकी बेटी पर हमला किया। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर महिला और उसकी बेटी की पिटाई की और लड़की को निर्वस्त्र कर दिया। आरोपियों ने हमले के दौरान पीड़ितों पर जातिवादी गालियों का भी इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 76 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

वीजा धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार भारतीय अधिकारी को जमानत

मुंबई की एक अधालत ने वीजा धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार भारतीय नौसेना के एक अधिकारी को जमानत दे दी। अदालत ने बताया कि आरोपी जून 2023 से ही हिरासत में है और उसके खिलाफ अभी तक मुकदमा शुरू नहीं हुआ है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीएम पथाडे ने 25 नवंबर को लेफ्टिनेंट कमांडर विपिन डागर द्वारा दायर याचिका को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोप लगाया था कि डागर के पास से अलग-अलग लोगों के नाम पर 14 भारतीय पासपोर्ट, एक स्टंप मशीन और 108 रबर स्टंप मिला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed