फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai navi mumbai pune palghar nagpur other districts news in hindi

Maharashtra: महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी की 27 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या; कारण अभी पता नहीं

Mon, 03 Jun 2024 02:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 03 Jun 2024 02:39 PM IST
सार

मृतक सोनीपत हरियाणा में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी और पढ़ाई में अपने प्रदर्शन को लेकर चिंता में थी। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। यह पुलिस के पास है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है।

विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai navi mumbai pune palghar nagpur other districts news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी की 27 वर्षीय बेटी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, विकास चंद्र रस्तोगी और राधिका रस्तोगी की बेटी लिपि (27) ने सुबह करीब 4 बजे नरीमन पॉइंट स्थित अपने सरकारी आवास की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसे तुरंत जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह सोनीपत हरियाणा में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी और पढ़ाई में अपने प्रदर्शन को लेकर चिंता में थी। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। यह पुलिस के पास है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है। कफ परेड थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ठाणे में डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक महिला की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनका पति घाय हो गया। यह घटना रविवार को डोंबिवली में घटी। डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की पहचान स्नेहा दाभिलकर के तौर पर की गई है। वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थीं, तभी विपरीत दिशा ने एक डंपर ने टक्कर मार दी। महिला के पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के बॉयफ्रेंड को भाई और पिता ने मिलकर मार डाला

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक 24 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया। दरअसल, उसपर अपने पिता के साथ मिलकर अपनी बहन के बॉयफ्रेंड की हत्या का आरोप लगा है। यह घटना रविवार की है। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को घर पर बुलाया था। तभी आरोपी वहां पहुंच गया और उसने दरवाजा खटखटाया, लड़की ने जब दरवाजा नहीं खोला, तब वह जबरदस्ती दरवाजा खोलकर अंदर गया। उसने वहां अपनी बहन के साथ एक लड़के को देखा। आरोपी ने अपने पिता को मौके पर बुलाया और दोनों ने मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed