{"_id":"5d2598b48ebc3e6cdc3ab23d","slug":"maharashtra-two-killed-after-bomb-picked-from-firing-range-explodes","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के अहमदनगर में बम विस्फोट, हादसे में दो लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के अहमदनगर में बम विस्फोट, हादसे में दो लोगों की मौत
Wed, 10 Jul 2019 01:20 PM IST
डिंपल अलवधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
बम विस्फोट (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक बम विस्फोट हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस बम को कबाड़ बाजार में बेचने के लिए फायरिंग रेंज से उठाया गया था।
विज्ञापन
इस संदर्भ में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पीएस दताले ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित खरे करजून गांव में सुबह चार बजे हुई। इस विस्फोट का प्रभाव इतना गंभीर था कि इससे दोनों के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 19 वर्षीय अक्षय नवनाथ गायकवाड़ और 34 वर्षीय संदीप भाऊसाहेब थिरोडे नामक दो ग्रामीणों ने इस बम को मेटल कबाड़ बाजार में बेचने के लिए पास की सेना की फायरिंग रेंज से उठाया था। अधिकारी ने कहा कि जब वे गायकवाड़ के घर पर उसमें से मेटल निकालने की कोशिश कर रहे थे, तब विस्फोट हुआ और मौके पर दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन