फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics News: Uddhav Thackeray on proposal to join CM Fadnavis

महाराष्ट्र की सियासत: 'ये अंदर की बात है', मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ आने वाले प्रस्ताव पर बोले उद्धव ठाकरे

Sat, 19 Jul 2025 08:43 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 19 Jul 2025 08:43 AM IST
सार

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली अविभाजित शिवसेना ने 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद साझा करने के विवाद को लेकर अपने लंबे समय के सहयोगी भाजपा से नाता तोड़ लिया था। अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत फिर से गर्म हो गई है।

विज्ञापन
Maharashtra Politics News: Uddhav Thackeray on proposal to join CM Fadnavis
महाराष्ट्र से आई एक दिलचस्प फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक 'प्रस्ताव' पर कुछ इस अंदाज में प्रतिक्रिया दी कि राज्य में सियासी उठापटक की अटकलें तेज हो गई हैं। दोनों पूर्व सहयोगियों की ऐसी टिप्पणियां कीं, जो किसी महत्वपूर्ण संकेत की तरह प्रतीत हो रही हैं। हालांकि, फडणवीस ने इस पर सफाई भी दी थी। उन्होंने अपनी उस टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा था कि उद्धव जी के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के साथ फिर से जुड़ने की गुंजाइश है, यह महज एक मजाक था।

विज्ञापन


हमारे चुटकुलों को गंभीरता से क्यों लेते हैं: फडणवीस
मुख्यमंत्री ने कहा था, 'उद्धव जी, 2029 तक सरकार बदलने की कोई गुंजाइश नहीं है। हमारे विपक्ष पक्ष में आने की गुंजाइश नहीं है। आपके पास यहां आने की गुंजाइश है। इस पर विचार किया जा सकता है। हम इसके बारे में अलग तरह से सोच सकते हैं।' शुक्रवार को पत्रकारों के एक सवाल पर फडणवीस ने कहा, 'आप हमारे चुटकुलों को गंभीरता से क्यों लेते हैं? उद्धव ने भी कहा है कि यह हल्के-फुल्के अंदाज में कहा गया था। हमारी चिंता मत कीजिए। महायुति सक्षम हैं।'
विज्ञापन


उद्धव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की
इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की, जिसके बाद कुछ तरह-तरह की अटकलों पर चर्चा शुरू हो गई। बाद में उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनके पिता ने हाल के दिनों में चर्चा में रहे मराठी भाषा के मुद्दे पर चर्चा के लिए फडणवीस से मुलाकात की थी। लगभग आधे घंटे तक चली इस बैठक में वर्ली विधायक आदित्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव ने क्या किया?
शुक्रवार को जब पत्रकारों ने उद्धव ठाकरे से फडणवीस की पेशकश के बारे में पूछा तो शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, 'आपसे बात करने से पहले मैं प्रिंट मीडिया से बात कर रहा था। मैंने चड्डी बनियान गिरोह के बारे में बात की थी। चड्डी बनियान का भी एक विज्ञापन होता है- यह अंदर की बात है।'


'चड्डी बनियान' गैंग का जिक्र क्यों?
'चड्डी बनियान' का संदर्भ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की एक टिप्पणी से था, जिन्होंने विधानसभा में कहा था कि भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने हिंसा, कुशासन और भ्रष्टाचार की संस्कृति को बढ़ावा दिया है, जिससे महाराष्ट्र 20 प्रतिशत कमीशन वाला राज्य बन गया है। वडेट्टीवार ने कहा, 'कोयता गिरोह (कोयता चाकू रखने वाले गिरोह) ने पुणे में उत्पात मचाया था। ऐसे ही सत्तारूढ़ दल का अपना चड्ढी बनियान गिरोह है, जो चीजें उनके हिसाब से नहीं होने पर हिंसा का सहारा लेता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed