फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Suresh Dhas's associate Satish Bhosale arrested from Prayagraj News In Hindi

Maharashtra: उत्तर प्रदेश में पकड़े गए भाजपा विधायक के करीबी सतीश भोसले, हत्या के अलावा कई मामलों में आरोपी

Wed, 12 Mar 2025 01:39 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 01:39 PM IST
सार

महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को 'खोक्या' नाम से मसहूर सतीश भोसले को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। भोसले के खिलाफ बीड जिले में हत्या के प्रयास के दो मामले और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
Maharashtra: Suresh Dhas's associate Satish Bhosale arrested from Prayagraj News In Hindi
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता और बीड विधायक सुरेश धास के करीबी सहयोगी सतीश भोसले को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया। 'खोक्या' नाम से मसहूर भोसले पर हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर मामलों का आरोप है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भोसले के खिलाफ बीड जिले में हत्या के प्रयास के दो मामले और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है। इसके अलावा, वह वन अधिनियम के तहत भी आरोपी हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-Andhra Pradesh: 'तीन साल में फिर आएगी YSRCP की सरकार', पूर्व सीएम जगन मोहन का दावा; टीडीपी पर भी साधा निशाना
विज्ञापन


धास का करीबी माना जाता है भोसले
भोसले भाजपा की खानाबदोश जनजाति शाखा 'भटके विमुक्त अघाड़ी' का पदाधिकारी है और शिरुर कासर तहसील के जापेडवाड़ी का निवासी है। उसे धास का करीबी सहयोगी माना जाता है। हाल ही में भोसले का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह और उसके गिरोह के सदस्य एक व्यक्ति पर क्रिकेट बैट से हमला करते नजर आ रहे थे। इसके अलावा, एक स्थानीय किसान ने शिकायत की थी कि भोसले के गिरोह ने हिरण का शिकार करने के लिए जाल बिछाए थे और जब किसान के बेटे ने विरोध किया तो उसने कुल्हाड़ी से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-Telangana: 'क्या यही है आपकी मोहब्बत की दुकान', केटीआर ने राहुल पर साधा निशाना; जानें अब किस मामले में घेरा

इन दिनों चर्चा में बीड जिला, समझिए क्यों?

महाराष्ट्र का बीड जिला इन दिनों लगातार रूप से चर्चा में है। इसका बड़ा कारण सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर सियासी गर्माहट है। बात अगर इस मामले करें तो स्थानीय विधायक सुरेश धास और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे को भाजपा से बाहर करने की मांग उठी थी। हाल ही में मुंडे ने इस्तीफा दिया था, जब उनके करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को देशमुख की हत्या से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था।

ये भी देखें


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed