फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Six held for operating fake call centre Four arrested for stealing Rs 1.7 cr from shop in Jalna

Maharashtra: गोरेगांव में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, जालना में दुकान से करोड़ों की चोरी के आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Dec 2022 10:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Dec 2022 10:49 PM IST
सार

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार रात एसवी रोड पर डीएलएच पार्ट स्थित एक कार्यालय पर छापेमारी की। आरोपी एक्सपर्ट बनकर लोगों को व्यापार शुरू करने के लिए अपने खाते में 200 अमेरिकी डॉलर जमा करने का लालच देते थे।

विज्ञापन
maharashtra Six held for operating fake call centre Four arrested for stealing Rs 1.7 cr from shop in Jalna
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरेगांव में एक आलीशान इमारत में फर्जी कॉल सेंटर चलाने और लोगों से चार करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में मंगलवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार रात एसवी रोड पर डीएलएच पार्ट स्थित एक कार्यालय पर छापेमारी की। आरोपी विदेशी मुद्रा शेयरों, मुद्रा और कमोडिटी ट्रेडिंग के एक्सपर्ट बनकर लोगों को सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए आमंत्रित करते थे और लोगों को व्यापार शुरू करने के लिए अपने खाते में 200 अमेरिकी डॉलर जमा करने का लालच देते थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जांच में पाया गया कि आरोपियों ने लोगों से चार करोड़ रुपये की ठगी की है और छापेमारी में छह लैपटॉप और अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस उपायुक्त कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा, आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 420 (धोखाधड़ी) व अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जालना :  दुकान से 1.7 करोड़ की चोरी के आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जालना जिले में एक दुकान में चोरी के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। परिसर से चोरी हुए 1.7 करोड़ रुपये भी बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अक्षय शिंदे ने बताया कि आरोपी ओल्ड मोंडा में कपड़े की दुकान के कर्मचारी हैं और सोमवार को प्रतिष्ठान में तिजोरी में रखे 1.7 करोड़ रुपये नकद लेकर फरार हो गए। 

एक आरोपी कथित तौर पर तब दुकान में छिपा हुआ था, जब दुकान के मालिक ने रविवार को दुकान बंद कर दी थी। उसने तिजोरी से सारा कैश निकाला और बैग में भर लिया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और डीवीआर निकाल लिया। 

दुकान के बाहर उसके अन्य साथी इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा, इसके बाद संदिग्धों ने चोरी की नकदी को एक जगह रख दिया और शिरडी भाग गए। अधिकारी ने कहा, बाद में आरोपी को औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया और चोरी की रकम भी बरामद कर ली गई। 

पूर्व पार्षद योगेश भोईर गिरफ्तार
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के पूर्व पार्षद योगेश भोईर को मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 11 ने करीब 3 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच यूनिट 11 द्वारा आईपीसी की धारा 386 के तहत जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच के हवाले से यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed