फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Shivsena UBT MLAs not to take oath Ajit Pawar jibe ECI Court news and updates

महाराष्ट्र में ईवीएम पर बवाल: आदित्य ठाकरे बोले- विपक्षी विधायक आज नहीं लेंगे शपथ, अजित का तंज- ECI-कोर्ट जाएं

Sat, 07 Dec 2024 01:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 07 Dec 2024 01:14 PM IST
सार

आदित्य ठाकरे ने कहा, "आज हमने फैसला किया है कि हमारे (शिवसेना यूबीटी) के जीतने वाले विधायक आज शपथ नहीं लेंगे। अगर लोगों का यही मत था, तो लोग बहुत खुश होते और इसका जश्न मनाते।

विज्ञापन
Maharashtra Shivsena UBT MLAs not to take oath Ajit Pawar jibe ECI Court news and updates
राकांपा प्रमुख अजित पवार, शिवसेना उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की जबरदस्त जीत और महा विकास अघाड़ी की हार के बाद नई सरकार और विपक्ष में जुबानी जंग छिड़ गई है। शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि एमवीए विधायक आज विधानसभा में शपथ नहीं लेंगे। उन्होंने ईवीएम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हमें इस पर शक है। हालांकि, आदित्य की इस टिप्पणी पर राकांपा नेता अजित पवार ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष को चुनाव आयोग (ईसी) या कोर्ट जाना चाहिए।
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र सुबह 11 बजे शुरू हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। हालांकि, विपक्षी दल- कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और राकांपा (एसपी) के विधायकों ने पहले दिन शपथ नहीं ली।
विज्ञापन


क्या बोले आदित्य ठाकरे?
आदित्य ठाकरे ने कहा, "आज हमने फैसला किया है कि हमारे (महा विकास अघाड़ी) के जीतने वाले विधायक आज शपथ नहीं लेंगे। अगर लोगों का यही मत था, तो लोग बहुत खुश होते और इसका जश्न मनाते, लेकिन लोगों ने इस जश्न को कहीं भी नहीं मनाया। हमें ईवीएम के बारे में शक है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानभवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा, "जब कोई सरकार इतने बड़े जनादेश के साथ सत्ता में आता है तो जश्न होते हैं। एक सवाल उठता है कि आखिर इस जनादेश को लोगों ने दिया या ईवीएम और चुनाव आयोग ने।"

उन्होंने कहा कि विपक्ष सोलापुर के मलशिरास विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले मर्काडवडी गांव में लगे कर्फ्यू और गिरफ्तारियों का भी विरोध कर रहे हैं। यहां गांववालों ने बैलट पेपर के जरिए दोबारा मतदान की मांग रखी थी। 

अजित पवार ने कैसे कसा तंज?
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इसे लेकर कहा, "यहां इस तरह के आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है। उन्हें (विपक्ष) को चुनाव आयोग जाना चाहिए और अगर उन्हें वहां न्याय न मिले तो उन्हें न्यायालय जाना चाहिए।"


विपक्ष की तरफ से सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किए जाने को लेकर अजित पवार ने कहा, "हम नहीं जानते कि विपक्ष आज क्यों सदन का बहिष्कार कर रहा है? लोगों ने वोट डाले हैं और फैसला किया है। अब वॉक आउट करने का कोई मतलब नहीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed