फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Sharad Pawar targets Raj Thackeray, people's attention is being diverted from basic issues

महाराष्ट्र : शरद पवार का राज ठाकरे पर निशाना, लोगों का ध्यान बुनियादी मुद्दों से भटकाया जा रहा है 

Sat, 30 Apr 2022 11:05 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Sat, 30 Apr 2022 11:05 PM IST
सार

पवार ने सवाल किया, मनसे कह रही है ये करेगी, वो करेगी, हनुमान के नाम पर करेगी, क्या ये मांगें आपकी बेरोजगारी की समस्या का समाधान करेंगी?

विज्ञापन
Maharashtra: Sharad Pawar targets Raj Thackeray, people's attention is being diverted from basic issues
शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि देश को जाति और धर्म के नाम पर पीछे ले जाने की कोशिश की जा रही है और लोगों का ध्यान भूख और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों से भटकाया जा रहा है। पवार की यह टिप्पणी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की रैली से पहले आई है, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार को घेरते हुए मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाने की मांग की थी।

विज्ञापन


पवार ने यहां एक कार्यक्रम में सवाल रखा कि क्या ऐसी मांगों से वास्तविक मुद्दों का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम देख रहे रहे हैं कि जाति और धर्म के नाम पर देश को पीछे ले जाने की कोशिश की जा रही है। आज लोगों से संबंधित बुनियादी मुद्दे क्या हैं? मूल्य वृद्धि, खाद्यान्न, बेरोजगारी, गरिमा के साथ जीने का मुद्दा है लेकिन कोई भी उन पर ध्यान नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने राज ठाकरे का नाम लिए बिना रविवार को औरंगाबाद में मनसे प्रमुख की निर्धारित रैली के बारे में समाचार चैनल की खबरों का जिक्र भी किया। पवार ने सवाल किया, मनसे कह रही है ये करेगी, वो करेगी, हनुमान के नाम पर करेगी, क्या ये मांगें आपकी बेरोजगारी की समस्या का समाधान करेंगी? क्या इससे आपकी भूख की समस्या दूर हो जाएगी? 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ तत्वों ने बुनियादी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाकर अपना स्वार्थ हासिल करने का फैसला किया है और इसका प्रचार हो रहा है। राकांपा प्रमुख ने कहा कि अगर इन तत्वों को जवाब देना है तो छत्रपति शाहू महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबासाहेब आंबेडकर जैसे प्रतिष्ठित सुधारकों की विचारधारा का पालन करना चाहिए।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed