फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Sexual harassment case filed against SDPO on woman's allegation, said- made immoral demands

महाराष्ट्र: महिला को बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, पुलिस से शिकायत; SDPO पर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने का आरोप

Sat, 08 Jun 2024 07:17 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sat, 08 Jun 2024 07:17 PM IST
सार

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने महिला को अकेले में शिकायत के लिए बुलाकर यौन संबंध बनाने मांग की थी। 

विज्ञापन
Maharashtra: Sexual harassment case filed against SDPO on woman's allegation, said- made immoral demands
पुलिस प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने महिला को अकेले में शिकायत के लिए बुलाकर यौन संबंध बनाने मांग की थी। 
विज्ञापन


मामला महाराष्ट्र के भंडारा जिले का है। अनुसूचित जाति वर्ग की एक महिला जो कि भंडारा जिले के लखानी तहसील की निवासी है। वह महिला कुछ साल पहले नागपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। वहां उस वह महिला किसी युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। युवक ने महिला से शादी करने का वादा भी किया था। कुछ समय पहले युवक ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला डिप्रेशन में चली गई। स्थिति यहां तक बिगड़ गई कि वह आत्महत्या की कोशिश करने लगी। बाद में महिला ने खुद को समझाया और युवक की शिकायत करने का फैसला किया। 
विज्ञापन


वह अपनी सहेली के साथ एसडीपीओ अशोक बागुल से उनके कार्यालय पहुंची। अधिकारी ने महिला की बात तो सुनी लेकिन बाद में उसे इस मुद्दे पर चर्चा के लिए अकेले में मिलने बुलाया। पुलिस के अनुसार 1 जून को महिला अधिकारी से मिलने पहुंची। जब वह उससे मिली तो अधिकारी ने उससे यौन संबंध बनाने की मांग की। दबाव में आकर महिला ने एक सामाजिक कार्यकर्ता से संपर्क किया। इसके बाद महिला ने कुछ अन्य लोगों के साथ एसपी मतानी से मुलाकात की। महिला ने अपनी आपबीती बताने के लिए एक पत्र सौंपा और एसडीपीओ बागुल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भंडारा सिटी पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात उप मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अशोक बागुल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने एसडीपीओ के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने एसडीपीओ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (ए) (यौन उत्पीड़न) और 509 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुभाष बारसे मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed