फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Resignation of 20 BJP office bearers, Pritam Munde was upset over not getting a place in Modi s council of ministers

महाराष्ट्र: भाजपा के 20 पदाधिकारियों का इस्तीफा, प्रीतम मुंडे को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह न मिलने से थे नाराज

Sun, 11 Jul 2021 06:59 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, बीड।
पीटीआई, बीड। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 11 Jul 2021 06:59 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विस्तार के बाद महाराष्ट्र के बीड जिले से सांसद प्रीतम मुंडे खडे को मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज भारतीय जनता पार्टी के 20 से अधिक स्थानीय पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
Maharashtra: Resignation of 20 BJP office bearers, Pritam Munde was upset over not getting a place in Modi s council of ministers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विस्तार के बाद महाराष्ट्र के बीड जिले से सांसद प्रीतम मुंडे खडे को मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज भारतीय जनता पार्टी के 20 से अधिक स्थानीय पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। एक स्थानीय नेता ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीड जिला परिषद और पंचायत समिति के साथ अंबाजोगाई के भाजपा पार्षद, इस्तीफा सौंपने के लिए मुंबई निकल पड़े हैं। नेता ने कहा कि पिछले दो दिन में जिन्होंने इस्तीफा दिया है, उनमें बीड जिला परिषद का एक सदस्य और पंचायत समिति का एक सदस्य शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा जिला महासचिव, युवा इकाई के अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष और भाजपा युवा इकाई के जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मास्के को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा बीड जिला महासचिव सरजेराव टांडले ने कहा कि प्रीतम मुंडे को कैबिनेट में जगह मिलने वाली थी, लेकिन अंतिम समय में उनका नाम हटा दिया गया। भाजपा के हजारों कार्यकर्ता प्रीतम मुंडे को मंत्रिमंडल में शामिल होते देखना चाहते थे। जब उनका नाम अंतिम सूची में नहीं आया तो उनका सपना टूट गया। मैं इसके विरोध में पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

बहन पंकजा मुंडे ने संभालेंगी बिगड़ी बात
हालांकि, भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव पंकजा मुंडे ने अपनी बहन और सांसद प्रीतम मुंडे को मंत्रिपरिषद में शामिल न किए जाने से नाराज होने की खबरों का खंडन किया है। इससे पहले पंकजा ने यह भी कहा था कि उन्हें विश्वास है कि प्रीतम को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाएगा।


पंकजा ने स्पष्ट किया था कि पार्टी द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय उन्हें और उनकी बहन को स्वीकार्य होगा क्योंकि वे पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता हैं। इस बीच, सूत्रों से पता चला है कि पंकजा मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और उन्हें इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed