फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra raigad diveagar beach drowning students alandi mourning

महाराष्ट्र: दिवेआगर में पसरा मातम, समुद्र में आठ छात्रों के डूबने से आलंदी में शोक की लहर; कैसे हुआ था हादसा?

Fri, 02 Oct 2026 12:30 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, पुणे, महाराष्ट्र
पीटीआई, पुणे, महाराष्ट्र Published by: अमन मौर्या Updated Fri, 02 Oct 2026 12:30 PM IST
सार

महाराष्ट्र में रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर पिकनिक के दौरान समुद्र में डूबने से आठ छात्रों की मौत हो गई। शवों के घर पहुंचते ही आलंदी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। व्यापारियों ने बंद रखे बाजार।

विज्ञापन
maharashtra raigad diveagar beach drowning students alandi mourning
दिवेआगर हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में दिवेआगर बीच पर पिकनिक के दौरान समुद्र में डूबने से आठ छात्रों की मौत हो गई। मृत छात्रों की अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। इस दौरान पुणे के पास आलंदी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृत छात्रों की उम्र 16 साल के आसपास बताई जा रही है। वे सभी स्थानीय कोचिंग संस्थान 'विनर्स एकेडमी' की तरफ से पिकनिक मनाने गए थे। 11वीं और 12वीं कक्षा के इन छात्रों के शव शुक्रवार सुबह आलंदी लाए गए। वहां रिश्तेदार, दोस्त और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जमा हुए थे। एक स्थानीय निवासी ने कहा, 'इस दुखद घटना ने हम सभी को सदमे में डाल दिया है। छात्रों की मौत पर शोक जताने के लिए स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने शुक्रवार को आलंदी में बंद का आह्वान किया है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ओडिशा: एसआईआर विवाद के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरएस गोपालन ने क्योंं लिया वीआरएस? विपक्ष ने उठाए सवाल
विज्ञापन


कहां होगा अंतिम संस्कार?
चार छात्रों (राजवीर वाहिले, सोहम भंडवलकर, सुमित अहिरे और तन्मय वाहिले) का अंतिम संस्कार सुबह शहर के श्मशान घाट में किया गया। परिवार ने बताया कि दो और छात्रों का अंतिम संस्कार आलंदी में किया जाएगा। वहीं, कौस्तुभ दौंड और यश वानखेड़े के शवों को अंतिम संस्कार के लिए अहिल्यानगर जिले के राहुरी और अमरावती ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केरलम में रक्षक बने भक्षक?: छह लोगों ने लूटी महिला की अस्मत; पुलिस बन होटल में घुसे थे आरोपी, पांच गिरफ्तार

कैसे हुआ हादसा?
पुलिस ने बताया कि 48 लोगों का एक ग्रुप (जिसमें 25 लड़के, 17 लड़कियां और छह शिक्षक शामिल थे) गुरुवार को दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने के लिए गया था। दिवेआगर, बीच और मंदिरों के लिए मशहूर एक टूरिस्ट टाउन है। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान आठ लड़के समुद्र में चले गए और पानी की गहराई व बहाव का सही अंदाजा न लगा पाने के कारण बह गए। सूचना मिलने के बाद सर्च और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed