फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra power company official held in Nagpur for letter threatening bomb blast at auditorium

Maharashtra: बिजली कंपनी का अधिकारी नागपुर में गिरफ्तार, पुलिस को पत्र भेजकर बम विस्फोट की दी थी धमकी

Thu, 01 Dec 2022 07:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 01 Dec 2022 07:33 PM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने बताया कि आरोपी अधिकारी ने पिछले सप्ताह सक्करदरा पुलिस स्टेशन को एक पत्र भेजा था। जिसमें उसने सभागार में बम विस्फोट की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Maharashtra power company official held in Nagpur for letter threatening bomb blast at auditorium
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के एक अधिकारी को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में उप कार्यकारी अभियंता पर शहर के रेशिमबाग इलाके में डॉ हेडगेवार स्मारक के पास स्थित एक सभागार में बम विस्फोट करने की धमकी देने का आरोप है। इस मामले में गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने बताया कि आरोपी अधिकारी ने पिछले सप्ताह सक्करदरा पुलिस स्टेशन को एक पत्र भेजा था। जिसमें उसने सभागार में बम विस्फोट की धमकी दी थी। उन्होंने यह भी बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इसके पीछे उसका मकसद ऑडिटोरियम में पहले से निर्धारित एमएसईडीसीएल के एक कार्यक्रम को रोकना था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पत्र मिलने के बाद सक्करदरा पुलिस हरकत में आ गई और मामले में जांच शुरू की। जांच के क्रम में उस डाकघर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जहां से पत्र भेजा गया था। इस तरह सीसीटीवी फुटेज की मदद से और वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर उस व्यक्ति की पहचान की गई। इसके बाद आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड्डी ने कहा कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उसने हॉल में एमएसईडीसीएल के एक कार्यक्रम को विफल करने के लिए धमकी भरा पत्र लिखा था। गौरतलब है कि डॉ हेडगेवार स्मृति भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने स्वयंसेवकों के लिए वार्षिक संघ शिक्षा वर्ग या प्रशिक्षण शिविर आयोजित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed