अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, साढ़े तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे फडणवीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सभी को चौंकाते हुए शनिवार सुबह देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति पल-पल बदलती हुई दिखाई दी। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसकी पुष्टि कांग्रेस के विधायक नितिन राउत ने की है। कहा जा रहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपना इस्तीफा सौंपा है। दोपहर 3.30 बजे फडणवीस मीडिया से बात करने वाले हैं। माना जा रहा है कि वह अपने इस्तीफे का भी एलान कर सकते हैं।
Sources: Ajit Pawar resigns as the Deputy Chief Minister of #Maharashtra. pic.twitter.com/S8KcDQ6MQV
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 26, 2019
अजित पवार को लेकर आज सुबह से ही अटकलों का बाजार गर्म चल रहा था। अजित पवार से मिलने के लिए पहले बहन सुप्रिया सुले पहुंची थी। जिन्होंने उन्हें मनाने की कोशिश की। इसके बाद एनसीपी अध्यक्ष और चाचा शरद पवार खुद अजित से मिले। जिसमें उन्होंने कहा कि आपको माफ कर दिया है पार्टी में वापस लौट आइये। हालांकि पवार ने अजित पर तल्ख होते हुए कहा कि इस्तीफा दो या कल विधानसभा से बाहर रहो। अजित ने बहुमत परीक्षण से पहले सरकार को झटका देते हुए इस्तीफा दिया है।