{"_id":"62b6c9ad8dad57757951903f","slug":"maharashtra-political-crisis-ramdas-athawale-meet-devendra-fadnavis-said-we-have-nothing-to-do-with-shiv-sena","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Political Crisis: फडणवीस से मिले अठावले, बोले- शिवसेना की कलह से हमारा लेना-देना नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Political Crisis: फडणवीस से मिले अठावले, बोले- शिवसेना की कलह से हमारा लेना-देना नहीं
Sat, 25 Jun 2022 02:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:09 PM IST
सार
अठावले ने कहा, मेरी देवेंद्र फडणवीस से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में हो रहे सियासी घटनाक्रम से भाजपा का लेना-देना नहीं है। हम सरकार बनाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
विज्ञापन
रामदास अठावले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में जारी सियासी खींचातान के बीच केंद्रीय मंत्री व भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष रामदास अठावले पहली बार सामने आए हैं। शनिवार को वह पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान अठावले के साथ भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
फडणवीस से मुलाकात के बाद अठावले ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, शिवसेना में फैली अंदरूनी कलह से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे अपने बीच के विवाद को खुद सुलझा लेंगे, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हम इंतजार कर रहे हैं और देख रहे हैं कि आगे क्या हो रहा है।
विज्ञापन
सरकार बनाने के बारे में नहीं सोच रहे
अठावले ने कहा, मेरी देवेंद्र फडणवीस से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में हो रहे सियासी घटनाक्रम से भाजपा का लेना-देना नहीं है। हम सरकार बनाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम देखेंगे कि आने वाले समय में क्या होता है। हालांकि, उन्होंने एमवीए सरकार पर तंज कसते हुए कहा, शरद पवार, अजीत पवार, उद्धव ठाकरे व संजय राउत कह रहे हैं कि उनके पास बहुमत है। इतने सारे विधायक आपको छोड़ चुके हैं। शिवसेना से 37 और 7-8 निर्दलीय आपके साथ नहीं है। ऐसे में आप बहुमत की बात कैसे कह सकते हैं?
विज्ञापन