फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Police attacked while foiling cow slaughter bid on eid ul azha in Palghar three arrest

Maharashtra: पालघर में गोवध की साजिश नाकाम करने पर पुलिस टीम पर हमला, तीन गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2024 02:40 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 18 Jun 2024 02:40 PM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और तीन को गिरफ्तार किया है। घटना सोमवार सुबह पालघर के जावहर इलाके के धरनपाड़ा की है।

विज्ञापन
maharashtra Police attacked while foiling cow slaughter bid on eid ul azha in Palghar three arrest
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर में एक पुलिस टीम पर हमले की खबर सामने आई है। दरअसल पुलिस टीम गोवध के लिए ले जाई जा रही गायों को बचाने की कोशिश कर रही थी, उसी दौरान पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और तीन को गिरफ्तार किया है। घटना सोमवार सुबह पालघर के जावहर इलाके के धरनपाड़ा की है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल पुलिस की एक पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गायों को भरकर गोवध के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तो आरोपी एक छोटी पहाड़ी में छिपे पाए गए। पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। एक आरोपी ने तो धारदार हथियार से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। किसी तरह पुलिस ने शोएब खान खलील खान (26 वर्षीय), शेख शाबिर शेख (22 वर्षीय) और सुमित लजारस खरात (32 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया। शोएब और शाबिर मालेगांव के निवासी हैं और सुमित अहमदनगर का निवासी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


आरोपी गायों को ट्रक में भरकर मालेगांव लेकर जा रहे थे, जहां उन्हें ईद उल अजहा के मौके पर काटा जाना था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह गायों और पांच बछड़ों को बरामद किया है। छुड़ाई गई गायों को गौशाला भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 353, और एनिमल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed